
'50 भारतीय रूसी सेना में काम नहीं करना चाहते', वतन वापसी पर विदेश मंत्रालय ने कही ये बात
AajTak
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, 'हम लगभग 50 ऐसे भारतीय नागरिकों के बारे में जानते हैं जो वर्तमान में रूसी सेना में अपनी नौकरी को छोड़ना चाहते हैं.' प्रवक्ता ने अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, 'ये ऐसे मामले हैं जहां व्यक्ति या उसके परिवार के सदस्यों ने जल्द वापसी सुनिश्चित करने में मदद के लिए हमसे संपर्क किया है.'
भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत और रूस रूसी सेना में भर्ती भारतीयों की जल्द वापसी सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं. पिछले हफ्ते अपनी मॉस्को यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने यह मुद्दा उठाया था.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, 'हम लगभग 50 ऐसे भारतीय नागरिकों के बारे में जानते हैं जो वर्तमान में रूसी सेना में अपनी नौकरी को छोड़ना चाहते हैं.' प्रवक्ता ने अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, 'ये ऐसे मामले हैं जहां व्यक्ति या उसके परिवार के सदस्यों ने जल्द वापसी सुनिश्चित करने में मदद के लिए हमसे संपर्क किया है.'
'भारतीयों की वापसी के लिए साथ काम कर रहे दोनों पक्ष'
जयसवाल ने बताया कि इस मामले को नेतृत्व स्तर सहित विभिन्न स्तरों पर रूस के साथ उठाया गया है. उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री ने अपनी हालिया रूस यात्रा के दौरान इस मामले को उठाया था. रूसी पक्ष ने हमारे अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. दोनों पक्ष भारतीय नागरिकों की जल्द वापसी के लिए काम कर रहे हैं.'
भारत ने की थी नागरिकों की भर्ती पर रोक की मांग
पिछले महीने, विदेश मंत्रालय ने कहा था कि रूसी सेना में सेवारत भारतीय नागरिकों का मुद्दा 'बेहद चिंताजनक' विषय है और इस पर मॉस्को से कार्रवाई की मांग की थी. 11 जून को, भारत ने कहा कि रूसी सेना द्वारा भर्ती किए गए दो भारतीय नागरिक हाल ही में रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए, जिससे इस तरह की मौतों की संख्या चार हो गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










