
50 बार कांग्रेस, 9 बार 'INDIA' गठबंधन पर वार... 133 मिनट के रिकॉर्ड तोड़ भाषण से PM मोदी ने तैयार की 2024 की पिच!
AajTak
अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा में गिर गया. प्रस्ताव पर वोटिंग की नौबत भी नहीं आई. इससे पहले पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने NDA सरकार के काम गिनाए. इसके साथ-साथ उन्होंने कांग्रेस के साथ-साथ विपक्ष के नए गठबंधन I.N.D.I.A. पर जमकर निशाना साधा.
संसद में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिर गया. वोटिंग की नौबत ही नहीं आई. पीएम के भाषण के दौरान बीच में ही विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया. पीएम के आधे भाषण के बाद सदन में विपक्ष की बेंच खाली रही. हालांकि, पीएम मोदी ने अपना संबोधन जारी रखा.
अपने 133 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद से ही 2024 का चुनावी एजेंडा सेट कर दिया. उन्होंने दावा किया कि तीसरा टर्म भी नरेंद्र मोदी का ही होगा और यही जनता का 'विश्वास' है.
पीएम ने कहा कि नो कॉन्फिडेंस जनता का केंद्र सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि कांग्रेस और कांग्रेस से जुड़े दलों के खिलाफ है.
ऐतिहासिक रहा पीएम मोदी का भाषण
अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मोदी का जवाब ऐतिहासिक भाषणों में दर्ज हो गया है. दरअसल, किसी भी नो कॉन्फिडेंस मोशन के वक्त किसी प्रधानमंत्री का सबसे लंबा भाषण का रिकॉर्ड भी अब नरेंद्र मोदी के नाम है. जिन्होंने गुरुवार को लाल बहादुर शास्त्री का दो घंटे बारह मिनट का रिकॉर्ड तोड़कर दो घंटे तेरह मिनट तक संबोधन किया. अपने लंबे भाषण में पीएम ने 9 बार इंडिया बोला, 50 बार कांग्रेस और 18 बार मणिपुर का जिक्र आया.
पीएम मोदी गुरुवार शाम 4.57 मिनट बजे सदन के भीतर पहुंचे. साथ में थी दर्जनों कागज वाली एक मोटी फाइल. इसे देखकर समझ आ गया था कि नरेंद्र मोदी अब फुल फाइनल इनिंग खेलने वाला कच्चा चिट्ठा लेकर आए हैं. इसके बाद शाम 5 बजकर 7 मिनट पर प्रधानमंत्री संबोधन के लिए खड़े होते हैं. इसके बाद 133 मिनट के अंदर उन्होंने कांग्रेस का इतिहास याद दिलाया, राहुल गांधी पर बात की, INDIA गठबंधन को निशाने पर लिया और फिर मणिपुर पर बात की. इसके साथ मोदी ने तीसरे टर्म में देश को दुनिया की तीसरी आर्थिक ताकत बनाने का दावा भी किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










