
'50% टैरिफ लगाकर ट्रंप ने हमारे लोगों को बर्बाद...', खड़गे ने साधा निशाना
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टैरिफ, जीएसटी स्लैब और चीन संबंधी मुद्दों पर सरकार की आलोचना की. खड़गे ने कहा कि विपक्ष राष्ट्रीय हित पर एकजुट है. साथ ही कहा कि आगामी बिहार चुनावों में बेरोज़गारी, कानून-व्यवस्था, किसानों और दलितों के मुद्दे उठाए जाएंगे.
अमेरिकी टैरिफ़ का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोस्त हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी 'देश के दुश्मन' बन गए हैं.
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, कलबुर्गी में पत्रकारों से बात करते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी और ट्रंप एक-दूसरे के लिए अच्छे हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने एक-दूसरे के लिए वोट मांगे थे. खड़गे ने दावा किया कि मोदी-डोनाल्ड ट्रंप गठबंधन भारत की कीमत पर हुआ है.
अमेरिकी टैरिफ से भारत पर असर के बारे में बोलते हुए खड़गे ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने भारी टैरिफ लगाया. 50 प्रतिशत टैरिफ लगाकर ट्रंप ने हमारे लोगों को बर्बाद कर दिया. उन्होंने जोर देकर कहा कि आप अपनी नीतियों पर ध्यान दें और देश के लोगों की सुरक्षा करें. देश सबसे पहले आता है, दोस्ती बाद में आती है. खड़गे ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वह इस बात को समझें कि भारत दशकों से तटस्थ और गुटनिरपेक्ष विदेश नीति अपनाता रहा है और उसे इसी राह पर चलते रहना चाहिए.
वहीं, संशोधित जीएसटी दरों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों के हित में किसी भी सकारात्मक कदम का स्वागत करेगी, लेकिन भाजपा सरकार पर वर्षों से आम लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हमने 8 साल पहले इस मुद्दे को उठाया था. तब हमने कहा था कि अगर सिर्फ 2 स्लैब हों, तो गरीबों को फायदा होगा. लेकिन सरकार ने 4-5 स्लैब लागू कर दिए, जिससे आम लोगों को नुकसान हुआ.अब चुनाव नज़दीक आते ही उन्हें समस्या दिखाई दी और उन्होंने जीएसटी स्लैब में संशोधन किया.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के पुराने दावे का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीनी घुसपैठ के दौरान किसी ने भी भारतीय क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया है. खड़गे ने कहा कि अब पीएम मोदी खुद चीन में घुस आए हैं. उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि विपक्ष राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर एकजुट है, लेकिन पीएम मोदी इसका गलत फायदा नहीं उठा पाएंगे.
खड़गे ने कहा कि देश के मामले में हम एक हैं, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपका मनमानी करने का अधिकार मिल गया है. हम इसे स्वीकार नहीं करते. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने ट्रंप के साथ खुलेआम गठबंधन करके भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर भारत अपनी आज़ादी के बाद से अपनाई गई गुटनिरपेक्ष नीति पर कायम रहता, तो यह स्थिति कभी पैदा नहीं होती.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








