
'50% टैरिफ को खत्म किया जाए', भारत के लिए अमेरिकी संसद में उठी आवाज, प्रस्ताव पेश
AajTak
अमेरिका में तीन डेमोक्रेट सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ के खिलाफ हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (अमेरिकी कांग्रेस का निचला सदन) प्रस्ताव पेश किया है. उनका कहना है कि राष्ट्रीय आपातकाल के नाम पर लगाए गए ये टैरिफ अवैध हैं और उल्टा आम अमेरिकियों को ही इससे नुकसान हो रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ को तीन डेमोक्रेटिक सांसदों ने खुली चुनौती दी है. यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सदस्य डेबोरा रॉस (नॉर्थ कैरोलिना), मार्क वीजी (टेक्सास) और राजा कृष्णमूर्ति (इलिनॉय) ने एक प्रस्ताव पेश कर उस राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा को रद्द करने की मांग की है, जिसके आधार पर ट्रंप प्रशासन ने भारतीय आयात पर टैरिफ 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया था.
डेमोक्रेट सांसदों डेबोरा रॉस, मार्क वीजी और भारतीय मूल के राजा कृष्णमूर्ति ने एक संयुक्त बयान में कहा, 'ये टैरिफ अवैध हैं, अमेरिकी हितों के खिलाफ हैं और सबसे ज्यादा नुकसान आम अमेरिकी नागरिकों को ही हो रहा है. ये दरअसल रोजमर्रा की चीजों पर अमेरिकियों पर ही अतिरिक्त टैक्स है.' बता दें कि ट्रंप ने 1 अगस्त 2025 को भारत पर 25% टैरिफ लगाया था. 27 अगस्त 2025 को ट्रंप प्रशासन ने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत ‘सेकेंडरी टैरिफ’ लगाने का ऐलान किया था, जो पहले से लागू 25 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ के ऊपर जोड़ा गया था.
इन दोनों टैरिफ को मिलाकर कई भारतीय उत्पादों पर आयात लागत दोगुनी हो गई थी. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का तर्क था कि भारत अब भी रूसी तेल खरीद रहा है, जिससे मॉस्को को यूक्रेन युद्ध के लिए फंडिंग हो रही है. अपनी टैरिफ नीतियों को लागू करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) का सहारा लिया था.
यह भी पढ़ें: कितना तेल है वेनेजुएला के पास, ट्रंप की क्यों नजर गड़ी हुई है? सत्ता बदली तो क्या तेल का खेल बदलेगा
डेमोक्रेट सांसदों ने टैरिफ पर क्या कहा?
डेबोरा रॉस: 'नॉर्थ कैरोलिना की अर्थव्यवस्था भारत से गहरे जुड़ी हुई है. भारतीय कंपनियों ने यहां अरबों डॉलर का निवेश किया है और हजारों नौकरियां दी हैं. ये टैरिफ उस रिश्ते को नुकसान पहुंचा रहे हैं.' मार्क वीजी: 'ये अवैध टैरिफ नॉर्थ टेक्सास के आम लोगों पर महंगाई का बोझ डाल रहे हैं. भारत हमारा सांस्कृतिक, आर्थिक और रणनीतिक साझेदार है.' राजा कृष्णमूर्ति: 'ये कदम सप्लाई चेन बिगाड़ रहे हैं, अमेरिकी मजदूरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाल रहे हैं. टैरिफ हटाने से अमेरिका-भारत आर्थिक व सुरक्षा संबंध और मजबूत होंगे.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










