
50 की उम्र तक दिखना है जवान तो रोज करें ये काम, स्किन रहेगी टाइट
AajTak
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, उसका असर चेहरे पर नजर आने लगता है लेकिन आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर 50 की उम्र तक भी जवान दिख सकते हैं.
हर कोई हमेशा जवान और सुंदर दिखना चाहता है लेकिन ऐसा संभव नहीं है. क्योंकि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, उसका असर हमारे चेहरे पर नजर आने लगता है. चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइंस और स्किन का लटकना, ये सभी उम्र बढ़ने के संकेत होते हैं. लेकिन आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर लंबे समय तक जवान रह सकते हैं. यहां हम आपको ऐसी कुछ आदतों के बारे में जानकारी दी जा रही है जो इंसान की उम्र तेजी से बढ़ाने का काम करती है.
हेल्दी डाइट है जरूरी
हेल्दी डाइट आपको लंबे समय तक जवान और फिट रख सकती है. आपकी डाइट में फल, हरी सब्जियां, सूखे मेवे, बीज और डेयरी प्रॉडक्ट्स शामिल होने चाहिए. खासकर 30 साल की उम्र के बाद आपको रोजाना पोषण से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए. जब आप विटामिन, मिनरल और फाइबर जैसी चीजों से भरपूर पोषणयुक्त आहार का सेवन करते हैं तो आपकी स्किन अंदर से स्वस्थ रहती है और एजिंग के लक्षण भी जल्दी नहीं होते हैं.
रोज व्यायाम करें
अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं तो रोज एक्सरसाइज करें. एक्टिव लाइफस्टाइल से आप लंबे समय तक चुस्त-दुरुस्त और यंग रह सकते हैं. आपको रोज कम से कम तीस मिनट व्यायाम जरूर करना चाहिए. अगर आपके पास जिम के लिए टाइम नहीं है तो आप घर में भी कुछ हल्के-फुल्के व्यायाम कर सकते हैं. वॉक, योग और साइकिलिंग के जरिए भी आप खुद को फिट रख सकते हैं.
स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से बचें

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











