
5.82 लाख में बिकी 2 साल के बच्चे की पेंटिंग्स, पैदाइशी टैलेंट देख दुनिया हैरान
AajTak
हाल में चर्चा में आया जर्मनी का एक 2 साल का बच्चा Laurent Schwarz तो मानो मां के पेट से ही खास ट्रेनिंग लेकर आया है. उसकी पेंटिंग $7000 (5.82 लाख रुपये) तक में बिकती हैं.
अगर किसी छोटे बच्चे में कोई टैलेंट है तो उसके माता पिता बड़े होने पर उसे उसी क्षेत्र में ट्रेनिंग देते हैं ताकि उसके हुनर को निखारा जा सके. लेकिन हाल में चर्चा में आया जर्मनी का एक 2 साल का बच्चा Laurent Schwarz तो मानो मां के पेट से ही खास ट्रेनिंग लेकर आया है. द न्यू यॉर्क पोस्ट के अनुसार, लॉरेंट जानवरों को चित्रित करने वाली अपनी पेंटिंग के साथ कला की दुनिया में धूम मचा रहा है. उसकी पेंटिंग $7000 (5.82 लाख रुपये) तक में बिकती हैं.
लॉरेंट की आर्ट जर्नी पिछले साल फैमली वैकेशन के दौरान शुरू हुई, जब रिसॉर्ट के एक्टिविटी रूम में उसने आर्ट में दिलचस्पी दिखाई. घर लौटने पर, उसके माता-पिता ने उसे एक आर्ट स्टूडियो दिया. समाचार रिपोर्ट के अनुसार, लॉरेंट की पेंटिंग्स में हाथी, डायनासोर और घोड़ों जैसे जानवरों की आकृतियों का अनूठा मिश्रण होता है. उसकी मां, लिसा, चमकीले रंगों के से उसके खास लगाव के बारे में बताती हैं.
अपने बेटे के टैलेंट को देखकर, लिसा ने उसकी पेंटिंग्स के लिए एक इंस्टाग्राम अकाउंट (@laurents.art) बनाया. अकाउंट ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की और उसपर 29,000 से अधिक फॉलोअर्स हो गए. अब लिसा ने लॉरेंट की पेंटिंग्स को ऑनलाइन बेचना शुरू कर दिया.
अप्रैल में म्यूनिख के सबसे बड़े आर्ट मेले (ART MUC) में सफल शुरुआत के बाद, लॉरेंट की पेंटिंग्स को दुनिया भर के कलैक्टर्स के बीच घर मिल गया है. लॉरेंट की पेंटिंग्स को लेकर न्यूयॉर्क सिटी गैलरी में एक प्रदर्शनी के लिए बातचीत चल रही है. महंगी पेंटिंग्स बिकने के बावजूद लिसा अपने बेटे के लिए आर्टिस्टिक फ्रीडम को प्राथमिकता देती हैं. यह पूरी तरह से उस पर निर्भर करता है कि वह कब और क्या पेंट करता है.
बता दें कि लॉरेंट टैलेंट की इस दौड़ में अकेले नहीं हैं. इससे पहले घाना के ऐस-लियाम नाना सैम अंक्राह को हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया के सबसे कम उम्र के कलाकार के रूप में मान्यता दी गई है. उसने केवल 6 महीने की उम्र में पेंटिंग शुरू की थी.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









