
5 हादसों में 50 मौतें... चलते-फिरते 'ताबूत' क्यों बन रहीं स्लीपर बसें, aajtak का रियलिटी चेक
AajTak
स्लीपर बसें चलते-फिरते ‘मौत का ताबूत’ बनती जा रही हैं. पांच बड़ी दुर्घटनाओं ने 50 से ज्यादा जिंदगियां निगल लीं, लेकिन हालात अब भी जस के तस हैं. जयपुर से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक, परिवहन विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. कहीं बसों में इमरजेंसी गेट नहीं हैं, तो कहीं फायर सिलेंडर नदारद है. आखिर जिम्मेदार कौन है?
28 अक्टूबर को जयपुर दिल्ली हाईवे पर राजस्थान के मनोहरपुर में एक बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, इससे बस में आग लग गई और 3 लोगों की जान चली गई. इससे पहले 14 अक्टूबर को ही जैसलमेर-जोधपुर हाइवे पर स्लीपर बस में आग लगी, जिसमें 26 यात्रियों की मौत हो गई. वहीं 24 अक्टूबर को आंध प्रदेश में बस बाइक से टकराकर आग का गोला बनी, जिसमें 20 लोग जिंदा जल गए.
ये सारे हादसे स्लीपर बसों में हुए हैं. अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इन स्लीपर बसों में ऐसी क्या खामी हैं कि ये सड़क पर चलते फिरते मौत के ताबूत बन रही हैं. आजतक ने देशभर में इस बसों का रिएलिटी चेक किया है. हमने अपनी पड़ताल में ये जानने की कोशिश की कि आखिर ये बसें मानकों को क्यों पूरा नहीं कर रही हैं. क्या करप्शन की वजह से ये बसें फर्जी फिटनेस का सर्टिफेकेट हासिल कर रही हैं? और आम लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही हैं?
यहां देखें Video
जयपुर का रिएलिटी चेक... 15 दिनों में दो बड़े हादसे
राजस्थान में हर दिन 8000 स्लीपर बसों का संचालन होता है, जिनमें करीब सवा 2 लाख यात्री सफर करते हैं. जयपुर से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, इंदौर, सूरत, अहमदाबाद, भोपाल, जोधपुर, उदयपुर, कोटा जैसे शहरों के लिए स्लीपर बसें चलती हैं.
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने 2016 में स्लीपर बसों में पीछे की तरफ इमरजेंसी गेट लगाने का आदेश दिया था. लेकिन अब जयपुर से संचालित होने वाली इन बसों की स्थिति बिल्कुल अलग है. मध्य प्रदेश के मुरैना से आई बस में ना पीछे कोई इमरजेंसी गेट है और ना ही सेफ्टी का इंतजाम है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










