
5 राज्यों के चुनाव से पहले बीजेपी में मंथन का दौर जारी, आज राज्यों के प्रभारियों संग बैठक
AajTak
बीजेपी की अहम बैठक के बाद जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. सूत्रों की माने तों दोनो नेताओं ने पार्टी संगठन की तरफ से प्रधानमंत्री को फीडबैक दिया गया और आगामी चुनावों लेकर भी पार्टी प्रोग्राम तथा तैयारियों को लेकर मंथन हुआ.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी के महासचिवों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के साथ संगठन तथा 2022 में होने वाले पांच राज्यों चुनावों पर व्यापक मंथन किया. जेपी नड्डा के घर पर सुबह 11 से शाम साढ़े पांच बजे तक चले बैठकों के दौर में पार्टी के सभी महासचिव मौजूद रहे. इस बीच पार्टी के पांचों मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने भी बैठक में हिस्सा लिया और मोर्चों के कामकाज की जानकारी दी.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










