
5 मौतें, 1000 घर नष्ट, हर तरफ हाहाकार, जंगलों में आग से हॉलीवुड सेलिब्रेटी भी खौफजदा, भड़के ट्रंप
AajTak
यह आग कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस के कई जंगलों में फैली हुई है. सबसे पहले आग पैसिफिक पैलिसेड्स के जंगल में लगी, जिसने बढ़ते-बढ़ते ईटन और हर्स्ट के जंगलों को भी अपनी जद में ले लिया. अब आग आसपास के जंगलों जैसे लीडिया, वुडली और सनसेट तक फैल गई है, जिसने रिहायशी इलाकों को अपनी जद में ले लिया है.
अमेरिका इस समय भीषण आग में जल रहा है. लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग ने रिहायशी इलाकों को भी जद में ले लिया है. आग इतनी भयावह है कि इमरजेंसी लगा दी गई है. 70 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने आग को भयावह कर दिया है. जंगलों से लेकर ऊंची-ऊंची इमारतें और आलीशान मकान सब इसकी चपेट में आ गए हैं. क्या आम और क्या खास सभी जान बचाकर भाग रहे हैं. हॉलीवुड हिल्स भी त्राहिमाम कर रहा है. अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है तो 1,000 से ज्यादा इमारतें नष्ट हो चुकी हैं.
यह आग कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस के कई जंगलों में फैली हुई है. सबसे पहले आग पैसिफिक पैलिसेड्स के जंगल में लगी, जिसने बढ़ते-बढ़ते ईटन और हर्स्ट के जंगलों को भी अपनी जद में ले लिया. अब आग आसपास के जंगलों जैसे लीडिया, वुडली और सनसेट तक फैल गई है, जिसने रिहायशी इलाकों को अपनी जद में ले लिया है.
लॉस एंजेलिस का हॉलीवुड शहर में आग कहर बरपा रही है. आग ने 70 हजार एकड़ से ज्यादा के इलाके को जलाकर खाक कर दिया है. लॉस एंजेलिस प्रशासन ने पूरे शहर में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है. यह अमेरिका का सबसे ज्यादा आबादी वाली काउंटी है, जहां लगभग एक करोड़ लोग रहते हैं.
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस आग में कई हॉलिवुड सेलिब्रिटिज के घर भी जलकर खाक हो गए हैं. इन सेलिब्रिटीज में बिली क्रिस्टल, मैंडी मूर, जेमी ली कर्टिस और पेरिस हिल्टन शामिल हैं. बिल क्रिस्टल ने बयान जारी कर बताया कि पैसिफिक पैलिसेड्स की आग में उनका घर जलकर खाक हो गया है.
आग से सिर्फ जान एवं माल का ही नुकसान नहीं हो रहा है बल्कि बड़ी संख्या में जानवरों पर भी कहर टूट पड़ा है. खौफ इस तरह है कि सड़कों पर गाड़ियां छोड़कर लोग पैदल जान बचाकर भाग रहे हैं. इससे हर तरफ अफरा-तफरी मची है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










