
5 मार्च नहीं बल्कि इस दिन लयारी के किंग करेंगे धमाका, 'धुरंधर 2' के ट्रेलर की नई रिलीज डेट आई सामने
ABP News
Dhurandhar 2 Trailer: 'धुरंधर 2' के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. पहले ट्रेलर 5 मार्च को रिलीज होने वाला था. लेकिन अब इसे पहले रिलीज करने का फैसला लिया गया है.
'धुरंधर 2' के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है. पहले खबर थी कि इस फिल्म का ट्रेलर 5 मार्च को रिलीज किया जाएगा. इसके बाद खबर आई कि ट्रेलर 8 मार्च को रिलीज किया जाएगा. लेकिन अब खबर आई है कि ट्रेलर लॉन्च की तारीख को प्रीपोन कर दिया गया है. अब फिल्म का ट्रेलर 5 मार्च 2026 से पहले ही रिलीज हो जाएगा. इस खबर से फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं.
कब होगा ट्रेलर रिलीज?दरअसल खबरें हैं कि 'धुरंधर 2' का ट्रेलर अब 5 मार्च को नहीं बल्कि 3 मार्च 2026 को रिलीज किया जाने वाला है. इस खबर से फैंस के बीच भी काफी एक्साइटमेंट बढ़ गया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह एक नए अवतार में नजर आ सकते हैं. लयारी के किंग के रूप में उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन फैंस के लिए एक मजेदार सरप्राइज है.
कहानी में खुलेंगे अनछुए राज'धुरंधर 2' केवल आगे की कहानी नहीं बताएगा बल्कि पहले पार्ट में छुपे कई राज भी सामने लाएगा. ट्रेलर में दिखाए गए कुछ सीन फैंस के लिए नए ट्विस्ट और सरप्राइज के रूप में काम करेंगे. फिल्म के सीक्वल में हम्जा के किरदार के और भी नए रूप देखने को मिलेंगे.
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)













