
5 बहनों का इकलौता भाई छुड़ाया, पुलिस कमिश्नर से लिपटकर रोईं मासूम बहनें, पैरों में गिर पड़ी मां
AajTak
Noida News: लुक्सर गांव से अगवा 11 साल के बच्चे के एक किडनैपर को पुलिस ने सोमवार को एनकाउंटर के दौरान मार गिराया. जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अपहरणकर्ता बच्चे को छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग कर रहे थे.
दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में 5 बहनों के इकलौते भाई की किडनैपिंग का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. साथ ही बच्चे को सकुशल उसके परिवार के पास भेज दिया गया है. जितनी देर तक मासूम किडनैपर्स के कब्जे में रहा, पूरे घर का रो-रोकर बुरा हाल था. मां बेहाल थी और बहनें रो रही थीं. नोएडा पुलिस ने 10 घंटे के बड़े ऑपरेशन के दौरान एक अपहरणकर्ता को मार गिराया जबकि दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने इनके पास से फिरौती के 29 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं.
सोमवार देर शाम बच्चे को छुड़ाने के बाद जब पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह अपनी टीम के साथ लुक्सर गांव स्थित बच्चे के घर पहुंचे. इस दौरान बच्चे की मां पुलिस कमिश्नर के पैरों से लिपट पड़ी और बहनें पुलिस अफसर से लिपटकर रोने लगीं. पुलिस कमिश्नर ने भी बच्चों को दुलारा और विनम्रता दिखाते हुए बच्चों की मां को पैर छूने से रोका.
पुलिस अफसर आलोक सिंह से मासूम के परिजनों ने कहा कि आपने हमारे बच्चे को वापस लाकर घर के चिराग रोशन कर दिया. आज नोएडा पुलिस की वजह से हमारे घर का चिराग का सकुशल लौट पाया है.
इस मामले में हैरानी की बात यह है कि किडनैपिंग और फिरौती लेने वाला आरोपी शिवम बच्चे के पिता मेघ सिंह के घर काम कर चुका है. शिवम मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है और ग्रेटर नोएडा में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था. वह मेघ सिंह के घर तीन-चार महीने पहले ड्राइवर की नौकरी भी कर चुका था.
इतना ही नहीं, मेघ सिंह के परिवार को जब भी कोई जरूरत पड़ती थी तो वह कामकाज के लिए शिवम को बुला लिया करते थे. आरोपी को घर के बारे में पूरी जानकारी थी. यही वजह थी कि उसने पूरी प्लानिंग के तहत किडनैपिंग की वारदात को अंजाम दिया था. अपहरणकर्ताओं ने किडनैपिंग के बाद बच्चे को सूरजपुर इलाके में छिपाकर रखा था.
ये भी पढ़ें:- 30 लाख की फिरौती के लिए 11 साल के बच्चे का अपहरण, 10 घंटे में एनकाउंटर

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







