
5 बच्चों के पिता अख्तर शेख ने मुकेश गुप्ता बनकर मंदिर में की हिंदू लड़की से शादी, केस दर्ज
AajTak
शादी के बाद मुकेश और युवती को एक बेटा हुआ. मुकेश गुप्ता ने पूजा के घर वालों को रेलवे कर्मचारी बताया था. इतना ही नहीं उसने लड़की की नौकरी लगवाने के नाम पर उसके परिजनों से 12 लाख रु वसूले थे. लेकिन 2021 में युवती को पता चला कि शख्स का नाम मुकेश गुप्ता नहीं मोहम्मद अख्तर शेख है. वह 5 बच्चों का पिता है.
देश के अलग-अलग राज्यों में लव जिहाद को लेकर सख्त कानून बन रहे हैं. कानून बनाने वाले राज्यों में गुजरात भी शामिल है. इसी बीच गुजरात के सूरत में लव जिहाद का मामला सामने आया है. आरोप है कि 5 बच्चों के पिता अख्तर शेख ने मुकेश गुप्ता बनकर एक हिंदू लड़की के साथ मंदिर में शादी की. जब युवती को हकीकत का पता चला तो उसने अख्तर शेख के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










