
'5 फीट गहरा गड्ढा, 35 मोबाइल...' आरा जेल में छापेमारी से मचा हड़कंप
AajTak
बिहार की जेलें इन दिनों सुर्खियों में हैं. समाज में होने वाली अपराधिक घटनाओं के तार भी जेल से जुड़े होने की बात कई बार सामने आई है. इस पर जेल में ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है. इसमें शनिवार को बड़ा खुलासा हुआ. जेल में दफनाकर रखे गए 35 मोबाइल फोन और चार्जर बरामद हुए हैं.
बिहार की आरा मंडल जेल इन दिनों कारगुजारियों को लेकर काफी सुर्खियों में है. जिले में लागातार हो रही अपराधिक घटनाओं के तार भी जेल से जुड़े होने की बात कई बार सामने आई है. इसको देखते हुए भोजपुर जिलाधिकारी राज कुमार के आदेश पर ऑपरेशन चलाया जा रहा था.
जेल में ऑपरेशन क्लीन के तहत जमीन में दफनाकर रखे गए 35 मोबाइल फोन और चार्जर बरामद हुए हैं. भारी संख्या में मोबाइल और चार्जर बरामद होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है.
जेल उपाधीक्षक सस्पेंड किए गए
ऑपरेशन क्लीन को जेल सुपरीटेंडेंट संदीप कुमार लीड कर रहे हैं. उन्होंने लापरवाही और मोबाइल फोन उपलब्ध कराने में संलिप्त पाए जाने के आरोप में जेल उपाधीक्षक सरवर इमाम खान व अन्य कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.
दफनाकर कर रखे गए थे मोबाइल
साथ ही उन्होंने जेल के अंदर गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल बंदियों को चिन्हित कर जिले से बाहर दूसरी जेल में भेजने का निर्देश दिया है. बताया जा रहा है कि भोजपुर के जिलाधिकारी को सूचना मिली थी की जेल में जमीन के अंदर मोबाइल फोन दफनाकर कर रखे गए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










