
5 करोड़ की हेरोइन के साथ ईरानी नागरिक गिरफ्तार, दिल्ली-NCR में कर रहा था सप्लाई
AajTak
ईरानी तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह एक अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक ड्रग कार्टेल का हिस्सा है. यह ड्रग उसे अफगानिस्तान से ऑपरेट करने वाले हबीब नाम के एक बड़े ड्रग लॉर्ड ने दी थी. वाहेदी का काम था इस हीरोइन को दिल्ली और एनसीआर इलाके में सप्लाई करना.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भांडाफोड कर तस्करों के पास से पांच करोड़ की हेरोइन बरामद की है. पुलिस ने इस कार्टेल के एक शातिर ईरानी नागरिक मोहसिन वहेदी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि जब्त हेरोइन अफगानिस्तान से होते हुए ईरान के रास्ते भारत लाई गई थी.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में ईरानी तस्कर मोहसिन वादी को हौज रानी के होटल सनरूफ से गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक 26 जनवरी के मद्दे नजर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त है. इसलिए स्पेशल सेल की टीम भी होटल की जांच कर रही है.
5 करोड़ की हेरोइन के साथ ईरानी तस्कर गिरफ्तार
होटल में रुकने वाले खासतौर से विदेशी नागरिकों पर पुलिस की खासी नजर है. इसी ड्रिल के दौरान दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की एक टीम हौजरानी के होटल सनरूफ पहुंची. जहां जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि एक ईरानी नागरिक मोहसिन वाहेदी यहां पर रुका हुआ है.
इसके बाद पुलिस ने उससे दिल्ली आने और व्यापार के बारे में पूछताछ की तो वो कुछ संदिग्ध लगा. जिसके बाद पुलिस ने उसके कमरे की छानबीन की तो उसके पास से एक किलो हीरोइन मिली जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है.
आरोपी अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक ड्रग कार्टेल का हिस्सा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










