
48MP कैमरा और 6000mAh बैटरी वाला Xiaomi का ये स्मार्टफोन अब हुआ सस्ता
AajTak
स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने अपनी Redmi 9 सीरीज के बजट स्मार्टफोन को अब और भी अफोर्डेबल बना दिया है. कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 9 Power स्मार्टफोन की कीमत भारत में घटा दी है.
स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने अपनी Redmi 9 सीरीज के बजट स्मार्टफोन को अब और भी अफोर्डेबल बना दिया है. कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 9 Power स्मार्टफोन की कीमत भारत में घटा दी है. ये फोन 48MP क्वॉड कैमरा सेटअप और 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है. Redmi 9 Power स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स- 4GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB वेरिएंट्स में आता है. हालांकि, अभी कंपनी ने केवल 4GB+64GB वाले वेरिएंट की ही कीमत घटाई है. Redmi 9 Power के 4GB+64GB वाले वेरिएंट को भारत में 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. हालांकि, अब ग्राहक इसे 500 रुपये की कटौती के बाद 10,499 रुपये में खरीद सकते हैं. नई कीमत को ऐमेजॉन और कंपनी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










