
45 कंपनियों के मालिक, 50 देशों में कारोबार... बड़ा नाम है विकास मालू, सतीश कौशिक की मौत से सुर्खियों में
AajTak
Vikas Malu Profile: विकास मालू की निजी जिंदगी बेहद उलझी हुई है. उनके परिवार या उनकी पहली पत्नी और बच्चों के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक मंच पर नहीं है. इंस्टाग्राम में विकास मालू के प्रोफाइल को खंगालने पर पता चलता है कि अपने कारोबार के अलावा बॉलीवुड के सितारों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.
सतीश कौशिक (Satish Kaushik) किसी पहचान के मोहताज नहीं थे, बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर और मशहूर एक्टर में उनकी गिनती होती थी. जब निधन की खबर आई तो देशभर में मायूसी छा गई. चाहने वाले उनके किरदार को याद करने लगे. सतीश कौशिक की मौत के बाद एक नाम सुर्खियों में है विकास मालू.
दूसरी पत्नी का गंभीर आरोप
देश में अधिकतर लोग विकास मालू का नाम पहली बार सुना होगा. दरअसल, सतीश कौशिक की मौत पर विकास मालू (Vikas Malu) की दूसरी पत्नी साजिश की संदेह जता रही हैं. दिल्ली पुलिस को दी गई एक शिकायत में महिला का कहना है कि उनके पति यानी विकास मालू ने निवेश के लिए सतीश कौशिक से 15 करोड़ रुपये लिए थे. सतीश कौशिक पिछले कुछ महीनों से पैसे वापस मांग रहे थे. लेकिन विकास मालू पैसे लौटाने के पक्ष में नहीं थे.
महिला का दावा है कि खुद विकास मालू ने उन्हें बताया था कि सतीश कौशिक से लिए 15 करोड़ रुपये कोरोना काल के दौरान डूब गए. लेकिन अब सतीश कौशिक पैसे वापस मांग रहे हैं. महिला ने शक जताया है कि विकास मालू ने उधार के पैसे न देना पड़े, इसलिए सतीश कौशिक को रास्ते से हटाने की साजिश रची हो. अब दिल्ली पुलिस के भी कान खड़े हो गए हैं. हालांकि विकास मालू का कहना है कि सतीश कौशिक के साथ 30 साल पुराना परिवारिक रिश्ता है, अभी भी सतीश कौशिक की मौत से वो सदमे में हैं और उनकी मौत केवल एक संयोग था. उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है.
अब आपको विकास मालू की दूसरी पत्नी के बारे में थोड़ी जानकारी देते हैं. उनका नाम सान्वी मालू (Saanvi Malu) है. सान्वी ने ही चिट्ठी में सतीश की मौत को लेकर पति पर शक जताया है. उन्होंने लिखा है कि हो सकता है विकास ने ही सतीश को गलत दवाई खिला दी हो ताकि पैसे न देना पड़े. हालांकि सान्वी मालू ने पति विकास मालू पर दो महीने पहले ही रेप केस दर्ज करा चुकी हैं. दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया है कि रेप के बाद विकास ने जबरन उनसे शादी की. पुलिस का कहना है कि इस मामले की भी जांच की जा रही है. लेकिन सतीश कौशिक की मौत की थ्यौरी को सान्वी मालू ने एक नया मोड़ दे दिया है.
अब विस्तार से विकास मालू के बारे में जानते हैं? भले ही इस विवाद में विकास मालू का नाम उछला है. लेकिन कारोबार जगत में विकास मालू बड़ा नाम है. देश-दुनिया में उनका बड़ा कारोबार है. कुबेर ग्रुप (Kuber Group) के बारे में हर कोई जानता होगा. इस ग्रुप के मालिक विकास मालू हैं. कुबेर ग्रुप ने खैनी के साथ बिजनेस की शुरुआत की थी, लेकिन आज ग्रुप कुल 45 तरह के कारोबार में जुड़ा है. कुबेर ग्रुप का कारोबार 50 देशों में फैला हुआ है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








