
44 प्लॉट, एक KG सोना, 2 किलो चांदी, सवा करोड़ का बैंक बैलेंस... सरकारी कर्मचारी की संपत्ति देख फटी रह गईं आंखें
AajTak
सतर्कता विभाग ने मोटर वाहन निरीक्षक के घर छापेमारी में कुल 44 प्लॉट, एक किलो सोना, 2.126 किलो चांदी, और 1.34 करोड़ रुपए से अधिक की बैंक जमा राशि का खुलासा किया है. यही नहीं जांच टीम को 2.38 लाख कैश, और एक डायरी भी मिली है जिसमें कथित तौर पर बेनामी संपत्ति के लेन-देन का पूरा ब्यौरा दर्ज है.
सरकारी नौकरी करने वाला एक सामान्य कर्मचारी कितना कमा सकता है ? क्या कोई मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) अपनी सैलरी से 44 प्लॉट, एक किलो सोना, दो किलो चांदी और सवा करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस जोड़ सकता है ? ओडिशा का सतर्कता विभाग बौध जिले में तैनात गोलाप चंद्र हांसदा के पास मिली अकूत संपत्तियों के बाद इन्हीं सवालों का जवाब तलाश रहा है.
विभाग ने एक गोपनीय शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हांसदा के छह ठिकानों पर छापेमारी की, जिसके बाद उनकी वास्तविक संपत्ति सामने आई. सरकारी दस्तावेजों और फिजिकल वेरिफिकेशन में जो आंकड़े सामने आए, उसे देखकर छापा मारने वाले अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं.
जांच में क्या-क्या मिला
न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक सतर्कता विभाग ने छापेमारी में हांसदा और उनके परिवार के पास कुल 44 प्लॉट, एक किलो सोना, 2.126 किलो चांदी, और 1.34 करोड़ रुपए से अधिक की बैंक जमा राशि का खुलासा किया है. यही नहीं जांच टीम को 2.38 लाख कैश, और एक डायरी भी मिली है जिसमें कथित तौर पर बेनामी संपत्ति के लेन-देन का पूरा ब्यौरा दर्ज है. डायरी में एक और चौंकाने वाली बात यह मिली कि उन्होंने अपनी बेटी की मेडिकल की पढ़ाई पर 40 लाख रुपए खर्च किए हैं.
43 प्लॉट तो एक ही शहर में

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










