
42 KM दौड़ लगाई, 180 KM साइकिल चलाई... फिर हो गई पूर्व सैनिक की मौत
AajTak
ओडिशा में पुरी जिले के रामाचंडी क्षेत्र में चल रही ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए पूर्व सैनिक की मौत हो गई. जोधपुर के सेंट्रल स्कीम रातानाडा में रहने वाले 42 साल के नितिन सोनी ने बंगाल की खाड़ी में 3.8 किलोमीटर तैराकी की, 42 किलोमीटर दौड़ा लगाई और 180 किलोमीटर साइकिल चलाई थी.
ओडिशा (Odisha) में पुरी जिले के रामाचंडी क्षेत्र में चल रही ट्रायथलॉन प्रतियोगिता (Triathlon Competition) में हिस्सा लेने गए पूर्व सैनिक की मौत हो गई. उन्हें सीने में दर्द हुआ था. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मगर, जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक का नाम नितिन सोनी है और वह राजस्थान के जोधपुर का रहने वाले थे.
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा में पुरी जिले के रामाचंडी क्षेत्र में चल रही ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए पूर्व सैनिक की मौत हो गई. जोधपुर के सेंट्रल स्कीम रातानाडा में रहने वाले 42 साल के नितिन सोनी ने बंगाल की खाड़ी में 3.8 किलोमीटर तैराकी की, 42 किलोमीटर दौड़ा लगाई और 180 किलोमीटर साइकिल चलाई थी.
सीने में उठा था दर्द, किए गए मृत घोषित प्रतियोगिता पूरी करते ही उनके सीने में अचानक दर्द उठा. इसके बाद नितिन को पहले कोणार्क अस्पताल ले जाया गया था. यहां से पुरी मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.
पुरी के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है. नितिन की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस का कहना है कि नितिन का शव लेने मृतक का बड़ा भाई शव लेने जोधपुर से भुवनेश्वर पहुंच चुके है.
नितिन सोनी के हैं दो बच्चे
नितिन के पिता डॉ. एन डी सोनी ने आज तक से बात करते हुए बताया कि नितिन शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं. नितिन के पिता जयपुर में रहते हैं और बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल रह चुके हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










