
41 गवाह, 400 पन्नों की चार्जशीट और इंसाफ... चाकू घोंपकर किया था छात्रा का मर्डर, अब मिली सजा-ए-मौत
AajTak
यह वारदात 21 अगस्त, 2021 की है. जब नंदिता सैकिया नामक एक महिला अपने एक दोस्त और उसके पिता के साथ मोरिधोल कॉलेज से घर लौट रही थी, तभी उसी कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिंटू सरमा ने तीनों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था.
असम के धेमाजी में एक शख्स ने चार साल पहले एक लड़की को बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया था. उस लड़की का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने उस शख्स की ओर से मिले शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. अब उसी मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा-ए-मौत सुनाई है.
जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश अजय फगलू ने बुधवार को आरोपी को भारतीय दंड संहिता (IPC) की कई धाराओं के तहत दोषी ठहराए जाने के बाद यह सजा सुनाई, जिनमें धारा 302 (हत्या के लिए दंड), धारा 307 (हत्या का प्रयास) और धारा 324 (खतरनाक हथियारों या साधनों से जानबूझकर चोट पहुंचाना) शामिल है.
यह वारदात 21 अगस्त, 2021 की है. जब नंदिता सैकिया नामक एक महिला अपने एक दोस्त और उसके पिता के साथ मोरिधोल कॉलेज से घर लौट रही थी, तभी उसी कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिंटू सरमा ने तीनों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नंदिता पर चाकू से कई वार किए गए थे. हमले के बाद उन तीनों को वहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. नंदिता की चोटें गंभीर थीं और उसे डिब्रूगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई.
न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सिद्धांतों के आलोक में, (जिला एवं सत्र) न्यायालय का यह मत है कि यह मामला निश्चित रूप से दुर्लभतम की श्रेणी में आता है और यदि आजीवन कारावास की सजा दी जाती है, तो यह अपर्याप्त होगा और न्याय के उद्देश्यों को पूरा नहीं करेगा.
न्यायाधीश ने आदेश दिया, 'तदनुसार, दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या के अपराध के लिए मृत्युदंड दिया जाता है और उसे मृत्यु तक फांसी पर लटकाया जाएगा.' मृत्युदंड के अलावा, अदालत ने विभिन्न आरोपों के तहत एक साथ चलने वाली कई सजाएं भी सुनाईं.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








