
400 सेकेंड में इजरायल पहुंची ये ईरानी मिसाइल, आयरन डोम भी हुआ फतह हाइपरसोनिक को ट्रैक करने में फेल
AajTak
ईरान ने इजरायल पर हमले से पहले अपनी नई हाइपरसोनिक मिसाइल का प्रचार किया. शहरों की इमारतों पर बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग्स लगवाई. इसके बाद सात हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया. जिन्होंने इजरायल के सबसे भरोसेमंद एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम को भी पंक्चर कर दिया.
Iran ने 13 अप्रैल 2024 की रात इजरायल पर हमला करने से पहले अपने प्रमुख शहरों की इमारतों पर हाइपरसोनिक हथियार की होर्डिंग्स लगवाई थीं. जिसमें लिखा था - 400 सेकेंड में तेल अवीव. यानी यह मिसाइल अगर ईरान से लॉन्च की जाए तो इजरायल की राजधानी तेल अवीव तक सिर्फ 400 सेकेंड में पहुंच जाएगी. यानी करीब साढ़े 6 मिनट में. इस मिसाइल का नाम है फतह (Fatah या Fattah).
यह मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है. 1400 किलोमीटर रेंज है. इसकी गति आवाज की स्पीड से 15 गुना ज्यादा है. यानी 17.9 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा. इस गति की मिसाइल को इजरायल ट्रैक तो कर सकता है लेकिन उसका एयर डिफेंस सिस्टम इसे रोक पाएगा या नहीं इस पर दुविधा थी. लेकिन इसकी पुष्टि 13 अप्रैल को हुए ईरानी हमले में हो गई.
यह भी पढ़ें: क्या है इजरायल का Arrow-3 हाइपरसोनिक हथियार, जिसने अंतरिक्ष में फोड़ दी ईरान की मिसाइल
पहले पूरी दुनिया को लग रहा था कि इजरायल का आयरन डोम और अन्य एयर डिफेंस सिस्टम सात ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल को नहीं रोक पाए. असल में वो फतह हाइपरसोनिक मिसाइलें थीं. जिसे इजरायल का कोई भी एयर डिफेंस सिस्टम नहीं रोक पाया. यही सात मिसाइलें इजरायल के नेवातिम एयरबेस पर गिरीं.
ईरान ने लहरों में किया हमला... पहले ड्रोन्स-रॉकेट फिर मिसाइलें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










