
40 हजार एकड़ में तबाही, यूपी-बिहार के बजट से भी ज्यादा की संपत्ति खाक, US इतिहास की सबसे महंगी त्रासदी है लॉस एंजिल्स की आग
AajTak
अमेरिका का पॉश इलाका लॉस एंजिल्स पिछले 6 दिनों से धधक रहा है. जंगलों से फैली आग रिहायशी इलाकों में तांडव कर रही है. ये आग कितनी खतरनाक है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने इलाके की करीब 40 हजार एकड़ जमीन को अपनी जद में लिया है.
अमेरिका का पॉश इलाका लॉस एंजिल्स पिछले 6 दिनों से धधक रहा है. जंगलों से फैली आग रिहायशी इलाकों में तांडव कर रही है. ये आग कितनी खतरनाक है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने इलाके की करीब 40 हजार एकड़ जमीन को अपनी जद में लिया है. 12 हजार से ज्यादा इमारतें जलकर खाक हो गई हैं. इसमें कई मशहूर हस्तियों के घर भी शामिल हैं. लॉस एंजिल्स इलाका सिनेमा के सितारों की रिहाइश के लिए फेमस है. यहां घरों की कीमतें आसमान छूती हैं.
अमेरिका के इतिहास की सबसे महंगी त्रासदी
दक्षिणी कैलिफोर्निया में स्थित लॉस एंजिल्स शहर देश की फिल्म और टेलीविजन उद्योग का केंद्र है. इस इलाके में फैली आग से अबतक 16 लोगों की मौत हुई है, लेकिन अमेरिका के तमाम अखबारों और वेबसाइटों को खंगालने पर पता चलता है कि ये आंकड़ा शुरुआती ही है. कई लोग लापता हैं. करीब 2 लाख लोगों को इस भयानक आग के चलते विस्थापित होना पड़ा है. वहीं, डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को किसी भी वक्त घर छोड़ने के लिए अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है.
भारत के कई राज्यों के बजट से ज्यादा का नुकसान
अमेरिका की तमाम एजेंसियों के आंकड़ों के मुताबिक, लॉस एंजिल्स में लगी आग अमेरिका के इतिहास की सबसे खतरनाक और महंगी आग हो सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, इस आग के चलते 135 बिलियन डॉलर से 150 बिलियन डॉलर (11 से करीब 13 लाख करोड़) तक का नुकसान हो सकता है. वहीं, खाक हुई संपत्तियों में 8 बिलियन डॉलर की संपत्ति ऐसी है जो बीमा के दायरे में आ सकती है.
अगर इस नुकसान को भारत के संदर्भ में समझें तो यह यूपी-बिहार, मध्य प्रदेश और दिल्ली के बजट के बराबर है. दरअसल, यूपी का बजट 7 लाख करोड़ रुपये का है, वहीं बिहार का कुल बजट करीब 3 लाख करोड़ रुपये का है, वहीं मध्य प्रदेश का बजट भी 3 लाख करोड़ से ज्यादा का था. राजधानी दिल्ली का साल 2024 का बजट करीब 76 हजार करोड़ रुपये का था. इन राज्यों के बजट को मिला लिया जाए तो इतने नुकसान की उम्मीद लॉस एंजिल्स की आग में अमेरिका को होने की उम्मीद है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










