
40 पद स्वीकृत, भर्तियां ज्यादा... दिल्ली महिला आयोग से निकाले गए 223 कर्मचारी, LG के आदेश पर एक्शन
AajTak
दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारियों को निकाले जाने के पीछे की वजह बताते हुए आरोप लगाया गया है कि DCW अध्यक्ष (स्वाति मालीवाल) ने वित्त विभाग/दिल्ली LG की मंजूरी के बिना इन कर्मचारियों को नियुक्त किया था. जबकि, DCW के पास उन्हें संविदा कर्मचारियों के रूप में नियुक्त करने की शक्तियां नहीं थीं.
दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है. इन कर्मचारियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है. इस एक्शन का आदेश दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिया है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 2017 में LG को सौंपी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है.
दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारियों को निकाले जाने के पीछे की वजह बताते हुए आरोप लगाया गया है कि DCW अध्यक्ष (स्वाति मालीवाल) ने वित्त विभाग/दिल्ली LG की मंजूरी के बिना इन कर्मचारियों को नियुक्त किया था. जबकि, DCW के पास उन्हें संविदा कर्मचारियों के रूप में नियुक्त करने की शक्तियां नहीं थीं. यह भी कहा गया है कि डीसीडब्ल्यू अधिनियम के तहत केवल 40 ही स्वीकृत हैं.
नहीं ली गई थी मंजूरी
एक्शन के पीछे की एक वजह यह भी बताई गई है कि इन नियुक्तियों से पहले अतिरिक्त वित्तीय भार के लिए कोई मंजूरी नहीं ली गई थी. भर्तियों से पहले जरूरी पदों की सटीक संख्या जानने के लिए कोई आकलन भी नहीं किया गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










