
4 मई की घटना, 49 दिन बाद FIR, 78वें दिन गिरफ्तारी... मणिपुर में महिलाओं से दरिंदगी के केस में सवाल ही सवाल
AajTak
मणिपुर में 4 मई को कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया गया. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में गुस्सा है. इस वीडियो को लेकर 18 मई को शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने 21 जून को मामला दर्ज किया था. लेकिन पहली गिरफ्तारी अब 20 जुलाई को वीडियो वायरल होने के बाद की.
मणिपुर की सड़क पर रोती-गिड़गिड़ातीं दो नग्न महिलाएं, भेड़ियों की तरह उनके शरीर को नोंचते-घसीटते लोग... दरिंदगी की सभी सीमाएं लांघती भीड़. बुधवार को वायरल हुए इस वीडियो को जिसने भी देखा, वह शर्मसार हो गया. देशभर में इस घटना को लेकर गुस्सा और नाराजगी है.
घटना 4 मई की बताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने इस मामले में FIR लिखने में 49 दिन लगा दिए. इतना ही नहीं पुलिस को इस मामले में पहली गिरफ्तारी करने में 78 दिन लगे. मणिपुर सरकार भी वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई. ऐसे में मणिपुर सरकार और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं.
घटना पर राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है. विपक्ष इस मुद्दे पर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार को घेर रही है. वहीं, पीएम मोदी ने भी इस घटना को 140 करोड़ भारतीयों के लिए शर्मसार करने वाली बताई है. पीएम मोदी ने कहा कि यह पूरे देश के लिए बेइज्जती की बात है. उधर, सुप्रीम कोर्ट ने भी इस घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र और राज्य से एक्शन पर रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम करेंगे.
क्या है मामला?
दरअसल, पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में 3 मई को कुकी समुदाय की ओर से निकाले गए 'आदिवासी एकता मार्च' के दौरान हिंसा भड़की थी. इस दौरान कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. तब से ही वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. हिंसा के करीब ढाई महीने बाद बुधवार को मणिपुर के कांगकोपी में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने का वीडियो वायरल होता है. इसमें देखा जा सकता है कि भीड़ न सिर्फ महिलाओं को सड़क पर घुमा रही है, बल्कि अभद्रता भी कर रही है. इसके बाद महिलाओं से रेप किया जाता है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मणिपुर में फिर तनाव बढ़ जाता है.
कब का है मामला?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










