
'4 दिन का बच्चा छोड़ भागना पड़ा, रुकती तो वो चीथड़े उड़ा देते, पाक में औरत और गोश्त में ज्यादा फर्क नहीं', पाकिस्तान से भागी मां की दास्तां
AajTak
'वीजा मिला, तब पूरे पेट से थी. धीरे-धीरे चलते हुए कपड़े-लत्ते जोड़ने लगी. ‘वो’ बाहरी काम निपटाते. रातोरात निकलने वाले थे, तभी दर्द उठा. 4 दिन के बेटे को पाकिस्तान छोड़कर आना पड़ा. अब रात में सोती हूं तो गीली छाती पर कपड़ा ऐसे चिपकता है, जैसे छूटा बालक चिपटा हो.' सिंधी मिली हिंदी में बोलते हुए पूनम आंचल को मुंह में ठूंस रो पड़ती हैं. पत्थरों के मरघट में गूंजती आवाज! 'मुझे मेरा बच्चा दिला दो.'
जोधपुर...! नीली छतों वाली तस्वीर जैसा शहर. छींटदार दुपट्टों वाला शहर. कालबेलिया नाच का शहर. विदेशी मुस्कानों और देसी ठहाकों का शहर. लेकिन, इसी शहर का एक हिस्सा और भी है. उड़ी हुई छतों वाला, जहां दुपट्टों पर रंगीन छींट नहीं, वक्त का मैल अटा है. जहां पांव नंगी-तपती जमीन पर चलकर पत्थर हो चुके हैं. रेत के बगूलों के बीच हंसी नहीं गूंजती, भांय-भांय करता इंतजार चीखता है.
अपनों... छत... और हिंदुस्तानी कहलाने का इंतजार...
चोखां की न्यू बकरा मंडी. शहर से लगभग 10 किलोमीटर आगे ये वो हिस्सा है, जहां पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी बसे हुए हैं. बसे हुए यानी बांस की बल्लियों को झिल्लियों-चादरों से घेरकर झोपड़ीनुमा कुछ बनाकर रहने लगे हैं. तेज हवा चलने पर पूरा का पूरा घर उड़कर कहीं और बस जाता है.
काले पत्थरों की पहाड़ियों से घिरी हुई अनाम बस्ती. कुछ साल पहले यहां माइनिंग का काम होता था. अब काम बंद है, लेकिन पत्थर हर तरफ बिखरे हुए हैं. इन्हीं पत्थर-ईंटों को जोड़कर शरणार्थियों ने घर बनाया. कच्चे-पक्के घरों के सामने टांका (पानी की टंकी) बना. बस्ती के सामने पत्थर-पत्थर जोड़कर एक देवी मंदिर भी बनाया गया.
24 अप्रैल को जोधपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने पूरी की पूरी बस्ती तोड़ने का आदेश निकाल दिया. बकौल प्रशासन, ये अवैध लोगों का अवैध कब्जा था. घर टूटे. टांके टूटे और मंदिर भी टूटा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










