
4 कत्ल, 100 लोगों के DNA टेस्ट, 800 लोगों से पूछताछ... दहला देगी सीरियल रेपिस्ट किलर की ये खौफनाक कहानी
AajTak
ये सीरियल रेपिस्ट किलर लड़कियों का दुश्मन था. वो जहां भी, जब भी किसी अकेली लड़की को देखता, उसके अंदर का शैतान जाग जाता. फिर तो वो अपने शिकार को पहले अगवा करता, उसके साथ रेप करता और आखिरकार उसका क़त्ल कर देता.
अक्सर ऐसा होता है कि जब पुलिस किसी कातिल को पकड़ती है, तो उसे ये तसल्ली हो जाती है कि चलो कत्ल का ये मामला सुलझ गया. मगर इसके बाद जब कातिल अपना मुंह खोलता है, तो पुलिस हैरान रह जाती है. इन दिनों चंडीगढ़ पुलिस के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. दरअसल, पुलिस के हाथ लगा एक कातिल जब-जब अपना मुंह खोलता है, तो हर बार कत्ल की एक नई वारदात सामने आती है. वो कातिल कोई आम कातिल नहीं, बल्कि एक रेपिस्ट सीरियल किलर है. जिसकी कहानी आपके होश उड़ा देगी.
16 साल बाद खुला सीरियल किलर का राज ये सीरियल किलर लड़कियों का दुश्मन था. वो जहां भी, जब भी किसी अकेली लड़की को देखता, उसके अंदर का शैतान जाग जाता. फिर तो वो अपने शिकार को पहले अगवा करता, उसके साथ रेप करता और आखिरकार उसका क़त्ल कर देता. वो तो भला हो चंडीगढ़ पुलिस और साइंस की तरक्की का, जिसने डीएनए जांच की बदौलत आखिरकार तकरीबन 16 सालों के बाद इस सीरियल किलर के चेहरे से नकाब हटाने में कामयाबी पा ली. वरना आगे भी नामालूम कितनी ही अकेली और बेबस लड़कियों को अपना शिकार बनाता, उनका रेप करता और उनकी जान ले लेता.
ऐसे खुला मोनू कुमार की करतूतों का कच्चा-चिट्ठा चंडीगढ़ पुलिस ने मोनू कुमार नाम के इस सायको रेपिस्ट कम सायको किलर को जब गिरफ्तार किया, तो उसे ये भी पता नहीं था कि ये आदमी इतना बड़ा सीरियल रेपिस्ट और किलर हो सकता है, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ती गई, मोनू की करतूतों का कच्चा-चिट्ठा खुलता चला गया. पहले पुलिस को पता चला कि उसने साल 2008 से लेकर अब तक अलग-अलग जगहों पर तीन लड़कियों को अपना शिकार बनाया है, इनमें दो चंडीगढ़ की जबकि एक हिमाचल प्रदेश के चंबा की है.
खून से सनी एक पैंट बरामद लेकिन अब आगे की तफ्तीश में ये साफ हुआ है कि उसकी शिकार लड़कियों की तादाद इससे भी कहीं ज्यादा है. बल्कि अभी हाल ही में उसने 65 साल की एक बुजुर्ग महिला को भी अपना शिकार बनाया था और रेप के बाद उसकी भी जान ले ली थी. अब चंडीगढ़ पुलिस ने इस संदिग्ध क़ातिल की निशानदेही पर धनास के जंगलों से इस सायको रेपिस्ट की खून से सनी एक पैंट बरामद की है.
सौ लोगों के DNA टेस्ट चंडीगढ़ के सीरियल रेपिस्ट को लेकर कई चौंकने वाले ख़ुलासे हुए हैं. वो 16 सालों में चार महिलाओं के साथ बलात्कार और उनका क़त्ल कर चुका है. उसकी वहशत के पीड़ितों में 6 साल की बच्ची से 65 साल की बुज़ुर्ग तक शामिल हैं. 100 से ज़्यादा लोगों की DNA जांच के बाद पकड़ा गया ये क़ातिल.
एक बाद एक 3 कत्ल का खुलासा चंडीगढ़ पुलिस ने इस टैक्सी ड्राइवर सीरियल रेपिस्ट को इसी महीने के शुरुआती दिनों में तब गिरफ्तार किया था, जब मलोया के जंगलों में साल 2022 में हुई एक महिला की रेप और हत्या के मामले में पुलिस को उसके शामिल होने का पता चला. असल में लाश पर से कलेक्ट किए गए डीएनए सैंपल से संदिग्ध आरोपी मोनू के डीएनए सैंपल हु ब हू मिल गए, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई. लेकिन इसके बाद उसने एक-एक कर पहले तो और तब तीसरे क़त्ल का खुलासा किया यानी अब तक चार. चौथा और आखिरी क़त्ल उसने अब से बमुश्किल तीन महीने पहले यानी फरवरी में चंडीगढ़ के धनास इलाके में किया था, जहां उसने 65 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ रेप करने के बाद उसकी जान ले ली थी. उसके इस कबूलनामे के बाद पुलिस पुलिस उसे लेकर धनास के जंगलों में पहुंची, जहां से उसने इस सायको रेपिस्ट की खून से सने कपड़े बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








