
4 और 5 दिसंबर को भारत के दौरे पर रहेंगे व्लादिमीर पुतिन, एनुअल समिट में लेंगे हिस्सा
AajTak
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 और 5 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आएंगे. वह नई दिल्ली में पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात कर उनके सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में शामिल होंगे. यह दौरा 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के तहत हो रहा है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 और 5 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत के दौरे पर आएंगे. यह जानकारी शुक्रवार को रूस की सरकारी न्यूज एजेंसियों ने क्रेमलिन के हवाले से दी. भारत के विदेश मंत्रालय ने भी एक आधिकारिक बयान जारी कर इस यात्रा की पुष्टि की है.
इस दौरे के दौरान पुतिन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी और उनके सम्मान में राजकीय भोज आयोजित करेंगी.
23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन
विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा से भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा होगी और सहयोग के अगले चरण की दिशा तय की जाएगी. दोनों देशों के बीच यह बैठक 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के तहत होगी. अधिकारियों के मुताबिक, बातचीत में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होगी, साथ ही दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने पर भी फोकस रहेगा.
2021 में भारत आए थे पुतिन
विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'आगामी राजकीय यात्रा भारत और रूस के नेतृत्व को द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा करने, ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ को मजबूत करने के लिए भविष्य की रूपरेखा तय करने और दोनों देशों की साझा रुचि के क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर देगी.' पुतिन ने इससे पहले साल 2021 में नई दिल्ली का दौरा किया था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल जुलाई में वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए मॉस्को गए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










