
36 जिलों की पुलिस को जिसकी थी तलाश, वह हुआ गिरफ्तार... UP की महिलाएं थीं परेशान
AajTak
जिसकी तलाश 36 जिलों की पुलिस कर रही थी. उसके खिलाफ 113 महिलाओं ने शिकायत दर्ज करवाई थी. आखिरकार उस शोहदे को कौशांबी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 45 वर्षीय यह शोहदा महिलाओं को फोन पर परेशान करता था.
नाम- रावेंद्र मौर्या, उम्र-45 साल और अपराध- महिलाओं को पोन करके परेशान करना. कौशांबी पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसकी तलाश 36 जिलों की पुलिस कर रही थी. उसके खिलाफ 113 महिलाओं ने शिकायत दर्ज करवाई थी. कौशांबी पुलिस ने महिलाओं को फोन पर परेशान करने वाले शोहदे को गिरफ्तार किया है.
कोई भी नंबर डायल कर देता था आरोपी
पुलिस से बचने के लिए आरोपी फोन करने के दौरान लगातार लोकेशन बदलता और जल्दी-जल्दी सिम भी बदलता रहता था. महिलाओं को परेशान करने के लिए जब फोन करता तो वह गांव के बाहर खेतों में बैठकर फोन करता था और फिर गांव में आकर फोन को बंद कर देता. महिलाओं का फोन नंबर पता करने के लिए वह मनमाने ढंग से 10 नंबर डायल करता.
मर्दाना आवाज सुनकर फोन काट देता था
घंटी जाती वहां से महिला या लड़की की आवाज आती तो बात करने लगता और अगर कोई मर्दाना आवाज सुनाई पड़ती तो फोन को काट देता. कौशांबी पुलिस ने जब आरोपी के डाटा वूमेन पावर लाइन से मिली शिकायतों से मैच कराया तो पता चला आधे प्रदेश की महिलाओं को इस शख्स ने परेशान कर रखा था.
लखनऊ से लेकर अंबेडकरनगर तक... हर जगह केस

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










