
350 करोड़ लागत, तीन शहरों से सीधी फ्लाइट... पढ़ें- अयोध्या में तैयार नए एयरपोर्ट की खास बातें
AajTak
अयोध्या एयरपोर्ट के टर्मिनल को बेहद भव्य तरीके से बनाया गया है. राम की नगरी में बन रहे एयरपोर्ट की बड़ी खासियत यह भी है कि इसे मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है. एयरपोर्ट की दीवारों पर सौंदर्यीकरण के लिए रामायण से जुड़े महत्वपूर्ण चित्रों को दर्शाया गया है.
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का काउंटडाउन शुरू हो गया है. अगले साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भव्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे. लेकिन इससे पहले 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Ayodhya Airport) और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने जा रहे हैं.
अगले साल राम मंदिर को आधिकारिक तौर पर आमजन के लिए खोल दिए जाने की वजह से अयोध्या नगरी में बड़े पैमाने पर हिंदू तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. ऐसे में राम नगरी में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन की बहुत दरकार थी.
कहा जा रहा है कि यह नवनिर्मित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या मंदिर तक पहुंचने तक सबसे बड़ा जरिया होगा.
राम मंदिर की तर्ज पर बना है एयरपोर्ट
अयोध्या एयरपोर्ट के टर्मिनल को भी बेहद भव्य तरीके से बनाया गया है. राम की नगरी में बन रहे एयरपोर्ट की एक बड़ी खासियत यह भी है कि इसे मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है. एयरपोर्ट की दीवारों पर सौंदर्यीकरण के लिए रामायण से जुड़े महत्वपूर्ण चित्रों को दर्शाया गया है. एयरपोर्ट का वास्तु और डिजाइन बहुत खास है. यह पूरी तरह से श्रीराम के जीवन से प्रेरित है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










