
31% बनाम 33%... हंगामे की भेट चढ़ा मानसून सत्र, देखिए लोकसभा-राज्यसभा की ‘लो प्रोडक्टिविटी रिपोर्ट’
AajTak
मानसून सत्र 2025 में लोकसभा और राज्यसभा का कामकाज हंगामे के चलते प्रभावित रहा. लोकसभा की उत्पादकता केवल 31% और राज्यसभा की 33% रही. सत्र में कई महत्वपूर्ण बिल पास हुए, जैसे मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का विस्तार, नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल, ऑनलाइन गेमिंग बिल और कई अन्य. आयकर विधेयक 2025 को वापस लिया गया. स्पेस प्रोग्राम पर चर्चा अधूरी रह गई. विपक्ष के विरोध और हंगामे के कारण संसद का कामकाज बाधित हुआ, जिससे सवालों और नोटिस का जवाब सीमित रहा.
मानसून सत्र 2025 बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. 21 जुलाई से शुरू होकर 32 दिन और 21 बैठकें चलीं, लेकिन कामकाज के बजाय हंगामे ने ज्यादा हेडलाइनें बनाई. नतीजा ये रहा कि लोकसभा की उत्पादकता सिर्फ 31% रही और राज्यसभा की 33%. हालांकि, सत्र में कई अहम बिल पास हुए लेकिन विपक्ष के लगातार विरोध और हंगामे के चलते बहस और चर्चाएं अधूरी ही रहीं.
ये रहीं सत्र की बड़ी बातें
1. ऑपरेशन सिंदूर पर स्पेशल चर्चा
इस सत्र की सबसे अहम बहस रही ऑपरेशन सिंदूर पर. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई पर संसद में 35 घंटे से ज्यादा चर्चा हुई. लोकसभा में 73 सांसदों ने हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया. राज्यसभा में 65 सांसदों ने हिस्सा लिया और गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया.
2. मणिपुर में राष्ट्रपति शासन बढ़ा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










