
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
ABP News
सिंगर मीका सिंह हाल ही में फराह खान के व्लॉग में नजर आए. यहां उन्होंने बताया कि उनके करंट बॉडीगार्ड ने 30 साल पहले उन्हें रिजेक्ट कर दिया था.
सिंगर मीका सिंह आज जाने-माने स्टार हैं. उन्होंने अपनी सिंगिंग से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है. आज की पार्टी से लेकर सावन में लग गई आग जैसे गाने जबरदस्त हिटा हुए. अब मीका सिंह लग्जरी लाइफ जीते हैं और कई बॉडीगार्ड से घिरे रहते हैं. लेकिन एक समय था जब उनके करंट बॉडीगार्ड ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था और उन्होंने स्ट्रगलर कहा था.
मीका सिंह को बॉडीगार्ड ने किया था रिजेक्टफिल्ममेकर फराह खान हाल ही में मीका सिंह के दिल्ली के फार्महाउस पर गईं. फराह के वीडियो में मीका ने अपने बॉडीगार्ड करतार से मिलवाया.
उन्होंने कहा- ये हैं करतार भाई. जब करतार फराह के पैर छूने के लिए झुके तो मीका ने मजाक में कहा- ये बिल्कुल भी डिसेंट नहीं है. मैं जब 30 साल पहले इनसे मिला था. तो मैंने कहा था कि आप लंबे और चौड़े शरीर वाले हो क्या आप मेरे बॉडीगार्ड बनोगे? तो उन्होंने कहा था- आप पहले काम शुरू कीजिए? आप खुद ही स्ट्रगल कर रहे हैं.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












