
30 मोबाइल नंबर, 350 कॉल... गाजियाबाद धर्मांतरण केस के मास्टरमाइंड बद्दो का सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन
AajTak
शाहनवाज उर्फ बद्दो को थाना कविनगर पुलिस ने 11 मई को अलीबाग से गिरफ्तार किया था. अदालत में पेश करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत मे भेजा गया. मामले में 30 मई को गाजियाबाद के थाना कविनगर में धर्मांतरण का केस दर्ज कराया गया था.
Ghaziabad Conversion Case: गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम के जरिये धर्मांतरण के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था. इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी मौलवी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया था और धर्मांतरण रैकेट के मास्टरमाइंड शाहनवाज खान उर्फ बद्दो की तलाश शुरू कर दी थी. बीते दिनों पुलिस ने उसे भी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग से गिरफ्तार कर लिया था. बद्दो के पाकिस्तान कनेक्शन की बात सामने आई थी. पुलिस ने उसे 14 दिन न्यायायिक हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी. जिसमें हैरान करने वाली खुलासा हुआ है. पुलिस को बद्दो के मोबाइल से बहुत सारी जरूरी डिटेल मिली है.
7 घंटे की पूछताछ, मिले 30 पाकिस्तानी मोबाइल नंबर
गाजियाबाद पुलिस ने 13 जून को ATS और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर 7 घंटे से ज्यादा शाहनवाज उर्फ बद्दो से पूछताछ की. पुलिस को पाकिस्तान की ई-मेल आईडी के बारे में जानकारी मिली. आरोपी के फोन से 30 से ज्यादा पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं. बद्दो की पीओके (PoK) में रहने वाले युवक के साथ हुई मोबाइल चैट भी पुलिस ने बरामद की है. इतना ही नहीं लाहौर के रहने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी की आईडी भी पुलिस को बद्दो के पास से बरामद हुई है.
गाजियाबाद वाले नाबालिग को 300 कॉल
पूछताछ में सामने आया है कि गाजियाबाद के राजनगर के रहने वाले नाबालिग बच्चे के साथ बद्दों की 350 से ज्यादा बार बातचीत हुई. अब पुलिस बद्दो के लैपटॉप और मोबाइल का डेटा रिकवर करने की कोशिश कर रही है. क्योंकि आरोपी बद्दो काफी कुछ डिलीट कर चुका है.
11 मई को गिरफ्तार किया गया था बद्दो

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










