Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
      • 8world
30 की उम्र पार करते ही बदलने लगती हैं ये चीजें, ना दोहराएं लड़कपन वाली गलतियां

30 की उम्र पार करते ही बदलने लगती हैं ये चीजें, ना दोहराएं लड़कपन वाली गलतियां

AajTak
Tuesday, September 27, 2022 12:52:00 PM UTC

30 की उम्र के बाद हमारे अंदर शारीरिक और मानसिक तौर पर कई बदलाव आने लगते हैं. हम मानसिक तौर पर भी काफी मैच्योर हो चुके होते हैं और अपना अच्छा-बुरा समझने लगते हैं. ऐसे में हर किसी को उम्र के इस पड़ाव तक अपनी पर्सनैलिटी में कुछ बदलाव कर लेने चाहिए. साथ ही लाइफस्टाइल और खानपान पर भी ध्यान देना भी शुरू कर देना चाहिए.

अगर आप भी 30 साल के हो चुके हैं या होने वाले हैं तो अब समय आ गया है कि आप खुद पर ध्यान देना शुरू कर दें. 30 की उम्र आपको बताती है कि अब आपके लापरवाही और लड़कपन के दिन बीत चुके हैं और आप अपनी और अपनों की जिम्मेदारियां उठाने के लिए पूरी तरह मैच्योर हो चुके हैं. हालांकि, उम्र का ये पड़ाव हर किसी के अंदर कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव लेकर आता है. वास्तव में ये बदलाव संकेत देते हैं कि आपको अपनी लाइफस्टाइल और पर्सनैलिटी बदलनी होगी. इस आर्टिकल में हम आपको लेट ट्वेंटीस से लेकर 30-35 साल तक लोगों के अंदर होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों के बारे में बताएंगे. साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि आपको उन बदलावों को किस तरह स्वीकार करना है और उनके साथ-साथ खुद को कैसे तब्दील करना है.

30 के बाद मेटाबॉलिज्म होने लगता है स्लो सबसे पहले बात करते हैं हेल्थ की. अगर आप 30 साल के हो चुके हैं या होने वाले हैं तो अपनी सेहत को लेकर अलर्ट हो जाइए. इस पड़ाव पर आते-आते महिला और पुरुष दोनों के शरीर का मेटाबॉलिजम प्रॉसेस धीमा हो जाता है लेकिन लोग अपने मेटाबॉलिज्म के अनुसार अपनी डाइट में बदलाव नहीं करते. जिस तरह वो 25, 26 और 27-28 की उम्र में अनहेल्दी खाना-पीना खाते हैं, वही खानपान वो 30 के बाद भी जारी रखते हैं जिससे शरीर पर बुरा असर होता है. दरअसल इस दौर में व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म वैसा नहीं होता जैसा, 20 से 29 की उम्र में था. मेटाबॉलिज्म स्लो होने से शरीर में फैट और कैलोरी बर्निंग की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है. यही वजह है कि 20 से 28 की उम्र तक जिस खानपान के साथ लोग फिट रह पाते हैं, वही खानपान 30 के बाद लोगों को मोटा और थुलथुला बना देता है. 30 और 31 की उम्र के बाद महिला और पुरुष दोनों ही 20 से 29 साल की तुलना में जल्दी मोटापे का शिकार होने लगते हैं जिसका सबसे बड़ा कारण अपनी जीवनशैली में बदलाव नहीं करना है. 

लाइफस्टाइल और डाइट में करें बदलाव उम्र की इस दहलीज में आपको अपने डाइट पैटर्न में बदलाव कर देना चाहिए. अब आपको फास्ट फूड कम और हेल्दी फूड ज्यादा खाना है. अपनी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, फलियां जैसी चीजें शामिल करनी है. साथ ही ढेर सारा पानी पिएं. पानी शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज करता है और पेट की सेहत भी बेहतर करता है. प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर डाइट लें. बेहतर रहेगा कि तीन बार पेट भरकर खाने के बजाय थोड़े-थोड़े अंतराल पर छह बार खाएं. 

दूसरों के साथ ही खुद के लिए भी जिम्मेदार बनें आमतौर पर 30 की उम्र के बाद इंसान पर चाहे-अनचाहे तमात तरह की जिम्मेदारियां आ आती हैं जिन्हें पूरा करते-करते अक्सर इंसान अपने आप को भूल जाता है. ध्यान रहे कि आपके आसपास के लोगों से पहले आपका शरीर आपकी जिम्मेदारी है. अगर आप स्वस्थ रहेंगे तभी आप अपने आसपास के लोगों का ख्याल रख पाएंगे. इसलिए खुद को दरकिनार ना करें और हर हाल में अपना खूब ख्याल रखें.

30 के बाद पैसों को करें मैनेज अगर आप 30 साल से ऊपर के हो चुके हैं लेकिन आपने अभी तक अपने पैसों को सेव करना नहीं शुरू किया है तो आपको इस दिशा में सजग हो जाने की जरूरत है. उम्र की इस दहलीज पर आपको सेविंग स्टार्ट कर देनी चाहिए. आपकी तनख्वाह कम हो या ज्यादा या आप बिजनेस करते हों. आपको अपनी महीने की कमाई का कम से कम 25 फीसदी हिस्सा सेव करना है. अगर आप इससे ज्यादा सेव करते हैं तो सोने पर सुहागा है. लेकिन आज से आपको हर हाल में बचत करनी है. आप अपने पैसों को कई तरह की स्कीमों में इनवेस्ट कर सकते हैं जहां आपको बढ़िया इंटरेस्ट मिलेगा. इस तरह आपकी सेविंग बढ़ती जाएगी.

30 के बाद हड्डियां होने लगती हैं कमजोर गलत खानपान और खराब जीवनशैली की वजह से आजकल 25 से 30 साल के युवा भी हड्डियों में दर्द की शिकायत करने लगे हैं. हालांकि 30 के बाद हर व्यक्ति की बोन डेंसिटी कम होने लगती है. बोन डेंसिटी हड्डियों में मौजूद मिनरल्स की मात्रा को कहा जाता है. अगर आपकी बोन डेंसिटी कम होने लगती है तो इसका मतलब है कि आपकी हड्डियों तक जितने मिनरल्स पहुंच रहे हैं, उससे ज्यादा उससे बाहर जा रहे हैं. बोन डेंसिटी उम्र बढ़ने के साथ कम होती जाती है इसलिए अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपको 30 के बाद कैल्शियम, विटामिन डी और मिनरल्स से भरपूर आहार को डाइट में शामिल कर लेना चाहिए. इसके साथ ही नियमित कसरत करनी चाहिए और कैफीन, शराब और तंबाकू का सेवन कम से कम कर देना चाहिए.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
बिना ऐप और इंटरनेट के खाना होगा ऑर्डर, स्वदेशी Sarvam AI और Swiggy ने मिल कर पेश किया नया फीचर

Swiggy पर अब बोल कर आप खाना ऑर्डर कर सकते हैं. कंपनी ने स्वदेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी Sarvam AI के साथ करार किया है. दिलचस्प ये है कि बोल कर आप इस प्लेटफॉर्म पर पेमेंट भी कर सकेंगे.

Durga Ashtami 2026 Shubh Muhurt: अष्टमी का कन्या पूजन कल सुबह इतने बजे हो जाएगा शुरू, जानें शुभ मुहूर्त

26 मार्च यानी कल चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाएगा. अष्टमी पर कन्या पूजन के लिए इस बार तीन शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं. इस बार अष्टमी तिथि पर सर्वार्थसिद्धि और रवि योग का निर्माण भी होने वाला है.

Chaitra Navratri Ashtami 2026: दुर्गा अष्टमी से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, दिन दूनी रात चौगुनी होगी तरक्की

चैत्र नवरात्र की महाष्टमी 26 मार्च को है. इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व बताया गया है. महाष्टमी पर इस बार सर्वार्थसिद्धि और रवि योग भी रहने वाला हैं, जिससे इस तिथि का महत्व और बढ़ गया है. ज्योतिषविदों का कहना है कि महाष्टमी से चार राशियों की तकदीर संवर सकती है.

मार्च, प्रोटेस्ट से इवेंट तक... डीयू कैंपस में ब‍िना इजाजत कुछ भी नहीं, लागू हुए ये सख्त नि‍यम

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कैंपस इवेंट्स के लिए नए नियमों का ऐलान कर दिया है. अगर इन नियमों का पालन नहीं किया जाता है, तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

जिसके घर में देखे थे सपने, उसी नानी को प्लेन में पायलट ने यूं कहा शुक्रिया, वीडियो वायरल

जिंदगी अक्सर सपनों के पूरे होने और अधूरे रह जाने के बीच झूलती रहती है, लेकिन जब बचपन में देखा गया सपना सच हो जाता है, तो उस खुशी के साथ एक और एहसास जुड़ता है.उन लोगों के प्रति शुक्रगुजारी, जिन्होंने उस सफर में साथ दिया. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो इसी एहसास को बयां करता है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच का पाठ करेगा हर संकट से रक्षा! जानें कैसे करें पाठ

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Windows हो या Mac, स्क्रीनशॉट लेने के शॉर्टकट और सबसे आसान तरीके जान लीजिए

लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेना कई बार लोगों के लिए ट्रिकी हो जाता है. कुछ लोग स्क्रीनशॉट तो ले लेते हैं, लेकिन फाइल नहींं मिलती. आज आपको हम मैकबुक और विंडोज दोनों पीसी में स्क्रीनशॉट लेने के तरीका बताते हैं. कोई खास जगह का स्क्रीनशॉट लेना है तो भी मुमकिन है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?

Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

ये है सिविक सेंस! रोड पर हिरण बच्चे को दूध पिला रही थी, लोगों ने खुद ही रोक दी ट्रैफिक

आईआईटी मद्रास की सड़क पर मां हिरण अपने बच्चे को दूध पिला रही थी, और लोगों ने ट्रैफिक रोककर उन्हें बिना डिस्टर्ब किए समय दिया. इस खूबसूरत पल का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे लोग सिविक सेंस और इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं.

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब मनाई जाएगी रामनवमी? यहां से दूर करें तिथि का कंफ्यूजन

Ram Navami 2026: इस बार लोगों में रामनवमी की सही तारीख को लेकर कंफ्यूजन है. जानें 26 या 27 मार्च में कब मनाई जाएगी राम नवमी, क्या है शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत के नियम और भगवान राम के मंत्र.

Google का सबसे सस्ता पिक्सल स्मार्टफोन Pixel 10a कैसा कर रहा काम? देखें Review 

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है. 

Vida VX2 Plus KKR: 142Km रेंज, फटाफट चार्ज! Hero का धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Video: कुएं में फंस गया था तेंदुआ, रस्सी से फंसाकर वनकर्मियों ने ऐसे निकाला

कुएं में फंसे तेंदुए के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रेस्क्यू का ये वीडियो काफी रोचक है.

Ram Navami 2026 Rashifal: रामनवमी इन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी, मिलेगी व्यापार में खुशखबरी

Ram Navami 2026 Rashifal: रामनवमी पर बन रहे शुभ योग कुछ राशियों के लिए बहुत ही ज्यादा फलदायी रहने वाले हैं. जानें किन राशियों को मिलेगा धन लाभ, करियर में सफलता और जीवन में नई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है.

क्र‍िकेटर रिंकू सिंह को बेसिक श‍िक्षा अध‍िकारी क्यों नहीं बनाया गया? फिर मिला RSO का पद, क्या है पूरा व‍िवाद 

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन व‍िवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

पड़ोसी के यहां कपड़े सुखाने पर नोटिस, 15 दिन में घर खाली करने का आदेश

बेंगलुरु में एक किराएदार को घर में कपड़े सुखाने की समस्या के कारण मकान मालिक ने 15 दिन के अंदर घर खाली करने का नोटिस दे दिया. किराएदार ने 80,000 रुपये खर्च करने के बाद यह परेशानी झेली, जिससे सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा का विषय बन गया है.

फोन हाईजैक स्कैम, 13 रुपये के चक्कर में गंवा दिए 25 लाख, ना करें ये गलती

साइबर ठगी का एक नया केस मुंबई से सामने आया है, जहां महिला के बैंक खाते से 25 लाख रुपये उड़ा लिए गए हैं. साइबर ठगों ने खुद की पहचान बिजली विभाग के कर्मचारी के रूप में बताई और फिर उनके बैंक खाते से 25 लाख रुपये उड़ा लिए.

बैटरी खत्म होने की नो-टेंशन! चलती इलेक्ट्रिक कार खुद होती है चार्ज, कैसे काम करती हैं REEV गाड़ियां

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Durga Ashtami 2026 kanya Pujan Muhurat: पहला मुहूर्त निकल गया! अब इस समय करें कन्या पूजन, मिलेगा पूर्ण फल

Durga Ashtami 2026 kanya Pujan Muhurat: चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी आज मनाई जा रही है. अगर आप पहला कन्या पूजन मुहूर्त मिस कर चुके हैं, तो जानिए दूसरा शुभ समय, अभिजीत मुहूर्त, मां महागौरी की पूजा विधि और प्रसाद से जुड़ी जरूरी बातें.

जब प्रकृति आपको संगीत सुनाए... अन्नामलाई टाइगर रिजर्व का ये वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों अन्नामलाई टाइगर रिजर्व का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में न कोई गाना है, न कोई इंस्ट्रूमेंट… फिर भी लोग इसे 'नेचर का म्यूजिक' बता रहे हैं.

बाइक के साइलेंसर पर रोटी बनाती लड़की का वीडियो वायरल, छिड़ी बहस

एलपीजी गैस की कमी के कारण देश के कई हिस्सों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की बाइक के साइलेंसर की गर्मी से रोटी बनाती नजर आ रही है. यह वीडियो दिखाता है कि गैस न मिलने पर लोग कैसे जुगाड़ से खाना बना रहे हैं.

खुद सिंपल, कुत्ते के लिए ऑर्गेनिक फूड, DINKWAD ट्रेंड पर छिड़ी बहस

बेंगलुरु के एक कपल अपने पालतू कुत्ते पर हर महीने ₹12,000 से ₹15,000 खर्च करता है. इस खबर ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. दरअसल, दोनों वर्किंग हैं और उनके बच्चे नहीं हैं, लेकिन वे अपने कुत्ते की देखभाल पर खास ध्यान देते हैं.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें कन्या पूजन, नोट करें सही टाइमिंग

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: पाकिस्तान में देवी का एकमात्र शक्तिपीठ, बलोच लोग करते हैं रखवाली

शास्त्रों में आदिशक्ति के कुल 51 शक्तिपीठ बताए गए हैं. क्या आप जानते हैं कि इनमें से एक शक्तिपीठ पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में भी स्थति है. यह शक्तिपीठ हिंदू-मुस्लिम के बीच सद्भावना, सौहार्द की एक मिसाल माना जाता है.

9 साल में 139 बार दिया ड्राइविंग टेस्ट, अंत में मुश्किल से हो सका पास

पोलैंड में एक शख्स ने 9 साल में 139 प्रयासों के बाद ड्राइविंग टेस्ट के लिए थ्योरिटिकल एग्जाम पास किया. वह ड्राइविंग लाइसेंस के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम में शामिल हो पाएगा.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us