
3 महीने पहले पादरी ने की थी ट्रंप पर हमले की भविष्यवाणी, अब Video वायरल, जानिए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर क्या कहा था
AajTak
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में रविवार को एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे कि तभी तड़ातड़ गोलियां चलने लगीं. एक गोली ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को छूकर निकली. ट्रंप के कान से खून छलछला उठा, तभी सिक्योरिटी गार्ड्स आए और उन्होंने ट्रंप को चारों तरफ से घेरकर घटनास्थल से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. वहीं सीक्रेट सर्विस के ने हमलावर को मौके पर मार गिराया.
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले से पूरी दुनिया सकते में है. चुनावी सभा को संबोधित करते ट्रंप पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लेकिन क्या आपको पता है कि एक ईसाई पादरी ने ट्रंप पर हमले की पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी.
ट्रंप पर हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पादरी की भविष्यवाणी का ये वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया. ट्रंप पर हमले की भविष्यवाणी करने वाले पादरी का नाम ब्रैंडन बिग्स (Brandon Biggs) है, जिसे 15 मार्च 2024 को यूट्यूब पर शेयर किया गया था.
इस वीडियो में बिग्स कहते हैं कि भगवान ने उन्हें ऐसी बहुत सारी घटनाओं के बारे में बताया है, जो अमेरिका में जल्द होने जा रही हैं. भगवान ने कहा है कि अभी अमेरिका में बहुत कुछ होना है.
इस वायरल वीडियो में बिग्स कहते हैं कि मैंने ट्रंप पर जानलेवा हमले देखा है, मैंने देखा है कि बुलेट उनके कान को छेदती हुई चली गई. यह गोली उनके सिर के इतने नजदीक से गई कि इससे उनके कान के पर्दे फट गए. मैंने ये भी देखा कि वह इस बीच जमीन पर गिरे और भगवान को याद करने लगे. मैंने उन्हें राष्ट्रपति चुनाव जीतते भी देखा.
क्या राष्ट्रपति चुनाव के बाद अमेरिका में छाएगी मंदी!
पादरी ने इस वीडियो में अमेरिका में मंदी की भी भविष्यवाणी की है. बिग्स ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति चुनाव के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी भी देखी है, जो देश के इतिहास में अब तक की सबसे भयावह मंदी होगी. प्रभु ने बताया है कि ये समय बहुत खराब रहने वाला है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










