
3 बेटियों का मर्डर, बॉक्स में रखी लाशें और... मां-बाप ने मिलकर मासूमों को दी दर्दनाक मौत
AajTak
जालंधर के कानपुर गांव से ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एक दंपती ने अपनी तीन बेटियों को जहर देकर मार दिया. इसके बाद तीनों की लाशों को ट्रंक (Box) रख दिया. इस मामले का खुलासा होने पर इलाके के लोग सन्न रह गए. वहीं आरोपी दंपती का कहना है कि उनसे बड़ी गलती हो गई.
पंजाब में जालंधर के कानपुर गांव में सोमवार सुबह तीन लड़कियों के शव एक ट्रंक (Box) में मिले. तीनों को मां-बाप ने ही मिलकर मौत की नींद सुलाया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है. तीनों लड़कियां सगी बहनें थीं. इनकी उम्र 5 से 9 साल के बीच थी. सूचना पर पहुंची ने शक के आधार पर पिता को पकड़ा. पूछताछ में जो सच सामने आया उससे लोग सन्न रह गए.
जालंधर ग्रामीण के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि कानपुर गांव के सुरिंदर सिंह ने किरायेदार सुशील मंडल की 3 लड़कियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. थाना मकसूदां की पुलिस ने तीनों लड़कियों को आसपास खोजा लेकिन कोई पता नहीं चला.
'ट्रंक में बंद होने के कारण मौत हो गई होगी'
इसके बाद पुलिस सुशील मंडल से पूछताछ करने पहुंची. सख्ती से पूछताछ करने पर वो पुलिस को ट्रंक के पास ले गया और बताया कि इसी में लड़कियां हैं. जब ट्रंक खोला गया तो तीनों लड़कियां मृत पाई गईं. उनके मुंह से झाग निकल रहा था.
'तीनों को मार डाला और ट्रंक में बंद कर दिया'
सुशील कहने लगा कि बच्चियां खेल रही थीं. ट्रंक में बंद होने के कारण मौत हो गई होगी. पुलिस को मामला संदिग्ध लगा तो सख्ती से पूछताछ की. इस दौरान उसने बताया कि उसने और पत्नी ने सुबह दूध में जहरीली पदार्थ मिलाकर तीनों को मार डाला और ट्रंक में बंद कर दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










