
3 पेज का सुसाइड नोट, 6 मिनट का वीडियो... एसआई संदीप लाठर ने कौन-कौन से नाम लिए हैं
AajTak
एसआई संदीप लाठर ने तीन पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने आईपीएस वाई पूरन कुमार सिंह सहित कई लोगों पर भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों के गंभीर आरोप लगाए हैं. लाठर ने गैंगस्टर राव इंद्रजीत का भी नाम लिया है जो अमेरिका में है और भारत में अपराध संचालित करता है.
आईपीएस वाई पूरन की आत्महत्या के कुछ दिन बाद ही एसआई संदीप लाठर ने भी आत्महत्या कर ली. लाठर ने तीन पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है. साथ ही खुदकुशी करने से पहले का एक वीडियो भी जारी किया है. जिसमें आईपीएस पूरन कुमार सिंह सहित कई लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है. साथ ही नोट में एएसआई ने गैंगस्टर सहित कई नामों का जिक्र किया है.
एएसआई ने सुसाइड नोट में इन नामों का किया है जिक्र
एएसआई ने सुसाइड नोट में IPS वाई पूरन कुमार और राव इंद्रजीत का नाम लिया है. उसने आरोप लगाया है कि कुख्यात गैंगस्टर राव इंद्रजीत ने 50 करोड़ की डील कर हत्या के एक केस से अपना नाम निकलवाया था. राव इंद्रजीत फिलहाल अमेरिका में है और वहीं से भारत में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिलवाता है.
यह भी पढ़ें: वाई पूरन कुमार केस: आईपीएस के लैपटॉप की होगी जांच, चंडीगढ़ पुलिस ने IAS पत्नी को भेजा नोटिस
एएसआई संदीप लाठर ने वाई पूरन और उनके परिवार को भ्रष्टाचारी बताया है. साथ ही एएसआई ने नोट में कहा है कि पूरन ने गिरफ्तारी के डर से सुसाइड किया. उन्होंने जातिवाद का सहारा लेकर सिस्टम को हाईजैक किया. मैं अपनी शहादत देकर जांच की मांग कर रहा हूं. इस भ्रष्टाचारी परिवार को छोड़ा नहीं जाए. एएसआई के आरोपों से हरियाणा पुलिस पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. इसके अलावा एएसआई ने सुसाइड नोट में पूरन के पीएसओ सुशील कुमार पर भी करप्शन का आरोप लगाया है.
परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से किया मना

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










