
3 तारीख, 3 सीटें और 3 बड़े चेहरे... इन दिग्गजों की सीट पर उम्मीदवार को लेकर आखिरी मोमेंट तक सस्पेंस
AajTak
लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण की सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है और तीन सीटें ऐसी हैं, जहां से बीजेपी, कांग्रेस, सपा ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है. गांधी परिवार के गढ़ अमेठी से कांग्रेस के टिकट को लेकर सस्पेंस है तो रायबरेली में कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ही दल उम्मीदवार तय नहीं कर पाए हैं.
लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होना है. इस चरण की सीटों के लिए नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 3 मई है और यूपी की तीन सीटें ऐसी हैं जहां या तो सत्ताधारी पार्टी या विपक्षी गठबंधन या फिर दोनों ने ही अब तक अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है. ये तीनों ही सीटें हाईप्रोफाइल हैं और ऐसी हैं जहां इस चुनाव के पहले तक शायद ही कोई मौका आया हो जब उम्मीदवार को लेकर इतनी असमंजस की स्थिति देखी गई हो. यह सीटें हैं- रायबरेली, अमेठी और कैसरगंज.
अमेठी में कांग्रेस उम्मीदवार पर सस्पेंस
अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है. नेहरू गांधी परिवार के सदस्यों की सियासत में एंट्री के लिए 'लॉन्चिंग पैड' की पहचान रखने वाले अमेठी से राहुल गांधी लगातार तीन बार सांसद चुने गए. 2019 के चुनाव में राहुल गांधी को बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने हरा दिया था. बीजेपी ने इस बार भी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को उम्मीदवार बनाया है. स्मृति ईरानी ने 29 अप्रैल को नामांकन भी दाखिल कर दिया है लेकिन कांग्रेस अब तक उम्मीदवार तय नहीं कर सकी है. अमेठी सीट से चर्चा में राहुल गांधी का नाम है तो साथ ही बात इसे लेकर भी हो रही है कि पार्टी यहां से किसी लोकल चेहरे को उतार सकती है.
अमेठी से उम्मीदवार पर सस्पेंस के बीच टिकट पर फैसले के लिए सीईसी ने कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया है. सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि रहे केएल शर्मा भी नामांकन की तैयारियों के लिए अमेठी पहुंच चुके हैं. कांग्रेस उम्मीदवार के नाम पर सबकी नजरें टिकी हैं. कांग्रेस स्मृति के सामने राहुल गांधी को ही उतारती है या किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी, ये देखना होगा.
रायबरेली में कांग्रेस-बीजेपी, दोनों ने नहीं खोले पत्ते
नॉमिनेशन की अंतिम तारीख करीब आ चुकी है लेकिन गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ही पार्टियों ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. 2019 के चुनाव में कांग्रेस यूपी की जो एक सीट जीत सकी थी, वह रायबरेली सीट ही थी. इस सीट से सोनिया गांधी संसद पहुंची थीं. सोनिया गांधी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं. वह राजस्थान से राज्यसभा पहुंच चुकी हैं. ऐसे में इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर किसी नए चेहरे का चुनाव मैदान में उतरना तय है. कांग्रेस के टिकट पर सस्पेंस के बीच बीजेपी भी वेट एंड वॉच के मोड में नजर आ रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










