
28 फिल्में कीं, टैक्सी भी चलाई... 30 साल तक यूं पुलिस को चकमा देता रहा मर्डर का आरोपी
AajTak
हरियाणा के भिवानी में साल 1992 में लूट के दौरान अपने ही साथी का मर्डर करने वाला आरोपी 30 साल बाद एसटीएफ के हत्थे चढ़ा है. इस आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम था. गुरुग्राम एसटीएफ ने यूपी के गाजियाबाद से आरोपी को अरेस्ट किया है.
यूपी के गाजियाबाद से गुरुग्राम एसटीएफ ने हत्या के आरोपी को 30 साल बाद गिरफ्तार किया है. साल 1992 में लूट के दौरान भिवानी में अपने ही साथी का मर्डर कर दिया था. पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था. आरोपी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय भाषा की 28 फिल्मों में भी काम कर चुका है. साथ ही वह भारतीय सेना में भी काम कर चुका है. उस पर चोरी और लूटपाट के 6 से ज्यादा केस दर्ज हैं.
एसटीएफ के अनुसार, ओमप्रकाश उर्फ पासा साल 1992 में भिवानी इलाके में अपने दोस्त की हत्या कर फरार हो गया था. इस दौरान वह ट्रक ड्राइवर भी रहा. इसके बाद उसने नाम बदलकर एक के बाद एक 28 फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए. उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. साल 1988 में अनुशासनहीनता के आरोप में उसे आर्मी से डिसमिस कर दिया गया.
ओमप्रकाश पर साल 1986 में चोरी का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वह फरार चल रहा था. 1990 में पानीपत में बाइक चुराई. पानीपत में ही मशीन चोरी की. खरखोदा में स्कूटर चोरी किया और फिर 15 जनवरी 1992 को भिवानी में अपने ही साथी की लूट के दौरान हत्या करके फरार हो गया. उसके खिलाफ राजस्थान में भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं.
पूछताछ में ओमप्रकाश ने खुलासा किया 2007 से यूपी के हरबंस नगर में टैक्सी चलाने लगा था. उसी दौरान उसकी पहचान क्षेत्रीय भाषा की फिल्म बनाने वाले लोगों से हुई. फिर वह फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने लगा. एसटीएफ के अनुसाल, हाल ही में आरोपी ने एक और क्षेत्रीय फिल्म साइन की थी, लेकिन इससे पहले ही एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








