
27 दिन, 15 हत्याएं, गांव-गांव खौफ का साम्राज्य... पश्चिम बंगाल की चुनावी हिंसा का 'रक्तचरित्र'!
AajTak
पश्चिम बंगाल में जिस दिन पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है, तब से अब तक कम से कम 15 लोगों की हत्या हो चुकी है. पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा का एक लंबा इतिहास रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर यहां हर बार चुनाव के दौरान हिंसा क्यों भड़क जाती है?
पश्चिम बंगाल में हो रहे पंचायत चुनावों में इस बार भी सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए खून-खराबा किया जाने लगा है.
बुधवार को ही उत्तर 24 परगना में बम हमले में एक नाबालिग की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि 17 साल का इमरान हुसैन मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस की रैली में शामिल हुआ था. इससे पहले दक्षिण 24 परगना जिले में भी टीएमसी कार्यकर्ता जियारूल मोहल्ला नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
वहीं, दो जुलाई को मुर्शिदाबाद जिले में रविवार रात कांग्रेस कार्यकर्ता आरिफ शेख को भी गोली मार दी गई थी. इस हमले में आरिफ शेख बुरी तरह जख्मी हो गए थे. सोमवार को पुरुलिया में 45 साल के बीजेपी कार्यकर्ता का शव खेतों में मिला था.
रिपोर्ट्स बतातीं हैं कि बंगाल में जिस दिन से पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है, तब से अब तक 15 लोगों की हत्या हो चुकी है. बंगाल में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान 8 जून को हुआ था.
पश्चिम बंगाल में 74 हजार से ज्यादा जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत में वोटिंग होनी है. ये वोटिंग 8 जुलाई को होगी, जबकि 11 जुलाई को नतीजे आएंगे.
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव हो या विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव... हिंसा होती ही है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर यहां चुनावों के दौरान हिंसा क्यों भड़क जाती है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








