
260 बाराती, 120 गाड़ियां और 'दुल्हन हम ले जाएंगे' का स्टिकर... जालना IT रेड की फिल्मी कहानी
AajTak
महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग ने स्टील, कपड़ा व्यपारी और रियल एस्टेड डेवलपर के यहां छापेमारी की है, जिसमें बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्ति मिली है. इस छापेमारी की कहानी पूरी तरह से फिल्मी है. पढ़िए कैसे आयकर विभाग के अफसर बराती बनकर आए और रेड मार दी.
260 बाराती, 120 गाड़ियां पर 'दुल्हन हम ले जाएंगे' का स्टिकर और उद्योगपति के घर पर रेड. यह लाइन सुनकर आपको लग रहा होगा कि हम किसी फिल्मी कहानी या वेब सीरिज के बारे में बताने वाले होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. यह कहानी है महाराष्ट्र के जालना में कारोबारियों के घर पर आयकर विभाग की रेड की, जिसकी प्लानिंग सुनकर आप चौंक जाएंगे.
कहानी की शुरुआत होती है एक मुखबिर की सूचना पर. आयकर विभाग की टीम को मुखबिर ने खबर दी कि एक जगह खूब मात्रा में कैश है. यह कैश जालना के स्टील कारोबारी के घर पर है, जिसने अपनी आय कागजों में कम दिखाई है और घर-दफ्तर में करोड़ों रुपये के नोट के बंडल अलग-अलग झोलों में पड़े हैं.
मुखबिर की सूचना पर आयकर विभाग की टीम एक्टिव हुई, लेकिन टीम किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती थी. यहीं से शुरू हुई छापेमारी की प्लानिंग. रेड की खबर लीक न हो, इस वजह से टीम में नासिक, पुणे, ठाणे और मुंबई के 260 अधिकारियों को शामिल किया गया. सभी ने अपने वाहनों पर दूल्हे और दुल्हन के नाम के स्टिकर लगाए.
यानी ऐसा लगे कि आयकर विभाग के अफसर-कर्मचारी किसी की शादी में जा रहे हों. सभी गाड़ियों की पहचान के लिए एक कोड वर्ड भी लगाया गया. कोड वर्ड था- दुल्हन हम ले जाएंगे. इसी कोड वर्ड के जरिए अफसरों की गाड़ियों की पहचान की जा रही थी. इसके बाद सभी गाड़ियां जालना के लिए रवाना हो गईं.
'दुल्हन हम ले जाएंगे' का स्टिकर लगी यह गाड़ियां जैसे ही जालना पहुंची तो सभी एक कारोबारी के घर-दफ्तर और कारखाने की तरफ मुड़ गई. जालना में स्टील कारोबारी के कारखानों, घरों और कार्यालयों पर पहुंचते ही 'बराती' बनकर आए आयकर विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने छापेमारी शुरू कर दी.
इस छापेमारी के दौरान 390 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा हुआ. इस ऑपरेशन में 58 करोड़ रुपये नकद, 32 किलो सोने के गहने, हीरे, मोती आदि के साथ ही बेहिसाब संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए. इस छापेमारी के बाद जिन लोगों पर मुकदमा चलाया गया है, उनमें औरंगाबाद का एक नामी बिल्डर और बिजनेसमैन भी शामिल है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







