
26 जनवरी पर तिरंगा नहीं फहराएंगे सीएम हेमंत सोरेन? BJP ने बताया संविधान का अपमान
AajTak
गणतंत्र दिवस से पहले झारखंड की राजनीति गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराएंगे क्योंकि वो विदेश दौरे पर हैं. उन्होंने इसे संविधान और राष्ट्रीय पर्व का अपमान बताया और मुख्यमंत्री के यूरोप दौरे पर खर्च का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग की है.
झारखंड की राजनीति में गणतंत्र दिवस से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि 26 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री दुमका में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नहीं फहराएंगे, क्योंकि वो उस दिन विदेश दौरे पर रहेंगे. मरांडी ने इसे गणतंत्र दिवस और संविधान का अपमान बताया है.
रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर मुख्यमंत्री और राज्य के शीर्ष अधिकारी देश से बाहर हैं और लंदन की सड़कों पर सैर-सपाटे और खरीदारी कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि 'लंदन की सड़कों पर मार्केटिंग करने से राज्य नहीं चलता.'
बालू, पत्थर और कोयला की काली कमाई से शॉपिंग: मरांडी
मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री का विदेश दौरा किसी आकस्मिक आपदा या अपरिहार्य परिस्थिति के कारण नहीं, बल्कि निजी भ्रमण जैसा प्रतीत होता है. उन्होंने सवाल उठाया कि दावोस यात्रा का कार्यक्रम 23 जनवरी को समाप्त हो गया था और देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री लौट आए, लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके साथ गए वरिष्ठ अधिकारी अपनी पत्नियों के साथ लंदन में रुके हुए हैं.
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बालू, पत्थर और कोयला से जुड़ी कथित लूट की कमाई को विदेश में खर्च कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को मुख्यमंत्री के पूरे यूरोप दौरे का विस्तृत ब्यौरा सार्वजनिक करना चाहिए ताकि जनता को पता चले कि किस उद्देश्य से यात्रा की गई और जनता का कितना पैसा खर्च हुआ.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










