
26 जनवरी के पहले दिल्ली में अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 34 पिस्टल बरामद
AajTak
गणतंत्र दिवस के पहले दिल्ली पुलिस ने एक अवैध हथियार बनाने और सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. आरोपियों से 34 पिस्टल बरामद की गई हैं. साथ ही बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद किया है.
26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के पहले दिल्ली पुलिस ने एक अवैध हथियार बनाने और सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 34 पिस्टल बरामद की हैं और बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद किया है.
स्पेशल सेल मुताबिक, 13 जनवरी को नरेला इलाके में छापेमारी कर शामली के रहने वाले नावेद राणा को गिरफ्तार किया है. उसके पास से अलग-अलग 19 पिस्टल और 3 कारतूस बरामद हुए. आरोपी नावेद से पूछताछ कर कैराना के कांधला गांव में 20 जनवरी को छापेमारी हुई और अवैध हथियारों को बनाने वाले सलीम को गिरफ्तार किया गया.
सलीम से पूछताछ में पता चला कि गांव में ही गन्ने के खेत में उसके अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री खोली हुई है. पुलिस ने फैक्ट्री में छापा मारा, जहां से 10 पिस्टल ,1 बंदूक और बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ.
पूछताछ में आरोपी नावेद राणा ने खुलासा किया कि उसका भाई आसिफ आदतन अपराधी है जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर जेल में आर्म्स एक्ट, चोरी और एनडीपीएस एक्ट जैसे मामलों में बंद है. उसे आरोपी सलीम के बारे में उसके भाई आसिफ ने बताया था. वह सलीम की फैक्ट्री से हथियार लेकर दिल्ली-एनसीआर और यूपी में कुख्यात अपराधियों जैसे गोगी गैंग आदि के सदस्यों को सप्लाई करता था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










