
26 अक्टूबर को अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे
AajTak
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है. अब 26 अक्टूबर को वे अपना कार्यभार संभाल लेंगे. उनकी अध्यक्षता में CWC की भी पहली बैठक होनी है, लेकिन उसकी तारीख अभी तक तय नहीं की गई है.
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को अपनी जिम्मेदारियां संभाल लेंगे. वहीं उनकी अध्यक्षता में जो CWC की मीटिंग होनी है, उसकी तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है.
जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के नतीजे घोषित किए गए थे. चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ी जीत हासिल की थी. उनके खाते में 7897 वोट गए थे, वहीं उनके प्रतिद्वंदी शशि थरूर को 1072 वोटों से संतुष्ट करना पड़ा था. इस चुनाव में खड़गे की जीत पहले से तय मानी जा रही थी, उन्हें कई वरिष्ठ नेताओं का पहले से समर्थन हासिल था. नतीजों में भी ये स्पष्ट देखने को मिल गया. चुनाव में कुल 416 वोट रद्द भी हुए थे. कहा जा सकता है कि वोट जानबूझकर रद्द करवा दिए गए थे. किसी बैलेट पर दिल बना दिया गया था तो किसी बैलेट पर राहुल गांधी का भी नाम लिख दिया गया था.
वैसे इस चुनावी हार के बाद भी शशि थरूर को इस बात की संतुष्टी है कि उन्हें हजार से ज्यादा वोट मिले हैं. उनके कैंप का दावा है कि 12 प्रतिशत वोट मिले हैं. वहां भी उत्तर प्रदेश, झारखंड, केरल, जम्मू-कश्मीर में थरूर को सबसे ज्यादा समर्थन हासिल हुआ है. वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई तो यहां तक मानते हैं कि शशि थरूर को मिले 1000 वोट भी गांधी परिवार को बड़ा संदेश है. मैसेज है कि पार्टी में सुधार करें. अगर 9000 में से 1072 लोग अपनी पसंद के व्यक्ति को वोट दे सकते हैं तो ऐसी संभावना है कि इसी सोच वाले कांग्रेस प्रतिनिधियों का नंबर और भी रहा होगा, लेकिन वो वोट देते समय नंबर दो पर टिक करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए. ऐसे में ये संभावना है कि 2024 के बाद होने वाले चुनाव में यह आंकड़ा उलट भी सकता है. मतलब 8000 वोट गांधी परिवार के खिलाफ वाले उम्मीदवार को जा सकता है और गांधी समर्थित उम्मीदवार को 1072 वोट ही मिल सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










