
'25 से 30 नरेंद्र और नीतीश' vs 'छह और ग्यारह NDA नौ दो ग्यारह'! बिहार में शुरू हो गई नारों की फाइट
AajTak
बिहार चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के बाद अब नारों की फाइट शुरू हो गई है. सत्ताधारी एनडीए की ओर से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने एक नारा दिया था. अब लालू यादव ने भी नया नारा दे दिया है.
चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. बिहार विधानसभा के चुनाव इस बार दो चरणों में होंगे. 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे 14 नवंबर को आएंगे. चुनाव की तारीखें आते ही बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है. सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी महागठबंधन के बीच नारों की फाइट भी शुरू हो गई है.
चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के तुरंत बाद बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने एक नारा दिया. यह नारा था- 25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाले बिहार कैबिनेट में बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के इस नारे के जवाब में महागठबंधन की अगुवाई कर रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव मैदान में उतर आए.
यह भी पढ़ें: बिहार में चालीस साल बाद दो चरण में चुनाव, जानें- चाचा vs भतीजे की लड़ाई में किसका क्या दांव पर
आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया- छह और ग्यारह, NDA नौ दो ग्यारह. गौरतलब है कि विजय कुमार सिन्हा और लालू यादव की नारों वाली फाइट से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जनता दल (यूनाइटेड) ने नारा दिया था- पच्चीस से तीस, फिर से नीतीश. जेडीयू के इस नारे के पीछे रणनीति यह संदेश देने की थी कि चुनाव बाद सीएम नीतीश कुमार ही होंगे.
यह भी पढ़ें: ‘25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश’, बिहार चुनाव के लिए डिप्टी CM विजय सिन्हा ने दिया नया नारा
छठ पूजा के बाद चुनाव

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










