
25 जनवरी को जयपुर में धूमधाम से होगी जेपी नड्डा के बेटे की शादी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
AajTak
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छोटे बेटे हरीश नड्डा की शादी जयपुर में 25 जनवरी को होने जा रही है. इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के अलावा कई वीवीआईपी अतिथि शामिल होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे की शादी जयपुर में 25 जनवरी को होने जा रही है. इस VIP शादी को लेकर जयपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के छोटे बेटे हरीश नड्डा की शादी 25 जनवरी को जयपुर के होटल व्यवसायी रमाकांत शर्मा की बेटी से जयपुर के राजमहल पैलेस में होगी.
इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के अलावा कई वीवीआईपी अतिथि शामिल होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है.
दिल्ली में होगा बड़ा रिसेप्शन
जानकारी के अनुसार, इस पूरे कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों के ही शामिल होने की व्यवस्था की गई है. माना जा रहा है कि जयपुर में शादी के बाद दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम होगा.
होटल कारोबारी की बेटी बनेंगी नड्डा के घर की दुल्हन
हरीश नड्डा की शादी जयपुर के बड़े होटल कारोबारी की बेटी रिद्धि से हो रही है. बेटे की शादी में शामिल होने के लिए जेपी नड्डा पहले से ही जयपुर पहुंचे हुए हैं. शादी पूरे रीति रिवाजों के साथ 25 जनवरी को होगी. इससे पहले 24 और 25 जनवरी को रस्मों से जुड़े कुछ कार्यक्रम हैं. फिर 25 जनवरी की शाम शादी है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








