
24 महीने की दोस्ती फिर कत्ल, AC मैकेनिक से कातिल दरिंदे तक... साक्षी के हत्यारे की कहानी
AajTak
साक्षी के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार साहिल खान को बुलंदशहर से दिल्ली ले आ गया है. उसको इस वक्त बवाना थाने में रखा गया है. तीन बहनों का इकलौता भाई और AC मैकेनिक का काम करने वाला साहिल घर वालों के लिए कमाऊ बेटा हो लेकिन उसका हर अंदाज और तौर तरीके बता रहा है कि वो एक बिगड़ैल और सनकी शख्स था
दिल्ली में 20 साल के एक लड़के ने जिस अंदाज में 16 साल की लड़की का कत्ल किया, उनकी तस्वीरों को देखकर हर कोई दहल गया. तीन बहनों का इकलौता भाई और AC मैकेनिक का काम करने वाला साहिल घर वालों के लिए कमाऊ बेटा हो लेकिन उसका हर अंदाज और तौर तरीके बता रहा है कि वो एक बिगड़ैल और सनकी शख्स था.
साहिल के लिए हिंसा, आतंक, बंदूक, शराब जैसी चीजें आम थी. साहिल के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से मिले कुछ वीडियो उसकी पूरी काली हकीकत बयान करते हैं. वो आतंक मचाने की बात करता है और पीछे से गोली की आवाज आती है. वो शिकायत करता है कि प्यार करने के बाद लड़की भूलने के लिए कैसे कह सकती है. वो हथकड़ी में अपनी फोटो शेयर करता है.
बिगड़ैल और सनकी है साहिल
साहिल दोस्तों के साथ शराब पार्टियां करता है और फिर उसके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करता है. वो हुक्का पीता है और धुएं में हर गम उड़ाता दिखाता है और इसकी वीडियो भी वो शेखी बघारते हुए शेयर करता है. हर एक्शन, हर बात, हर हावभाव, हर तौर-तरीका बताता है कि साहिल एक बिगड़ैल और सनकी था.
साक्षी के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार साहिल खान को बुलंदशहर से दिल्ली ले आ गया है. उसको इस वक्त बवाना थाने में रखा गया है. अब उससे आला पुलिस अफसर पूछताछ करेंगे और इस खौफनाक वारदात का पूरा सच उगलवाएंगे. साहिल की निशानदेही पर आला ए कत्ल बरामद किया जाना है. साहिल ने चाकू रिठाला में फेंका था.
साहिल का फोन पहले ही बरामद किया जा चुका है. फोन से काफी सबूत मिल सकते हैं. साहिल की बुआ ने उसके पिता को फोन किया था. इसी से पुलिस को साहिल की लोकेशन मिली. साहिल, जैन कॉलोनी में अपने मां-बाप और तीन बहनों के साथ रहता था. मकान मालिक रामफूल से भी पुलिस सवाल करेगी और साहिल के बारे में जानने की कोशिश करेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










