
24 घंटे में 18 हत्याएं, बूथ कैप्चरिंग, बमबाजी और गोलीबारी, ऐसे रंक्तरंजित होता गया बंगाल का पंचायत चुनाव
AajTak
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में शनिवार को हिंसा का सिलसिला दिनभर चलता रहा. 18 लोगों की मौत हो गई है. मतपेटियों में तोड़फोड़ की गई और कई गांवों में बम फेंके गए. आगजनी की गई. राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों का दौरा किया और कई जगहों पर जाकर लोगों से मिले. वे उत्तर 24 परगना में बम हमले में घायल हुए व्यक्ति के परिजन से मिलने भी उनके घर पहुंचे.
पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में देश को वो सब देखने को मिला, जो पिछले कुछ दशकों में बीते जमाने की बात हो गई थी. वोटिंग से ठीक पहले दहशतगर्दी का ऐसा आलम शुरू हुआ, जो देर शाम बैलेट बॉक्स सील होने तक अनवरत बना रहा. राज्य में उत्तर से लेकर दक्षिण तक हिंसा, बमबाजी, गोलीबारी, चाकूबाजी और आगजनी से वोटर्स भी भय के साये में आ गए. कई इलाकों से तो वोटर्स तक को घर से नहीं निकलने दिया.
शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक 24 घंटे में 18 लोगों की जान गई. मरने वाले सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता बताए गए हैं. 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं. हालांकि, विपक्षी पार्टियों ने 30 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका जताई है. जो आंकड़ा सामने आया है, उसके मुताबिक मरने वालों में सबसे ज्यादा 10 कार्यकर्ता सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के हैं. इसके अलावा बीजेपी के 3, कांग्रेस के 3 और सीपीआईएम के 2 कार्यकर्ताओं की जान गई है. हिंसा की ये वारदातें मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, पूर्वी बर्दवान, मालदा, नादिया, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में हुई हैं.
चुनाव में दिखा 'गनतंत्र' हावी
बंगाल में लोकतंत्र के पर्व में 'गनतंत्र' हावी होने का यह सिलसिला तब रहा, जब पूरे राज्य में केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती किए जाने के आदेश दिए गए थे. केंद्र और राज्य के 1.35 लाख सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी. हालांकि, अच्छी खबर यह रही कि पूरे राज्य में शाम 5 बजे तक 66.28 प्रतिशत वोटिंग हुई. हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में मतदान प्रभावित हुआ है. नतीजे 11 जुलाई को आएंगे.
'टीएमसी वर्कर्स ने बैलेट बॉक्स तोड़े'

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










