
'24 घंटे में हाजिर नहीं हुए तो...', अब बुलडोजर से अपराधी पकड़ रही है UP पुलिस
AajTak
प्रतापगढ़ में दूसरी बार अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस बुलडोजर के साथ उसके घर पहुंची. गैंगरेप के आरोपी के घर पर पुलिस ने बुलडोजर से मुनादी की और आत्मसमर्पण न करने पर घर गिराने की चेतावनी दी गई.
उत्तर प्रदेश में पुलिस अब लाठी-डंडे या हथियार से नहीं बल्कि बुलडोजर से अपराधी पकड़ रही है. ताजा मामला प्रतापगढ़ का है. यहां गैंगरेप के आरोपी के घर पर पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंच गई. 2021 से फरार चल रहे आरोपी को आत्मसमर्पण करने की 24 घंटे की मोहलत दी गई. साथ ही हाजिर न होने पर घर गिराने की चेतावनी दी गई. दरअसल, उदयपुर कोतवाली के अठेहा गांव में दुष्कर्म के शातिर अपराधी रियाज के घर 24 मार्च को पुलिस ने नोटिस चस्पा किया था और उसे समर्पण करने के लिए चेतावनी दी थी, लेकिन वह जब आत्मसमर्पण नहीं किया तो गुरुवार को बुलडोजर लेकर उदयपुर कोतवाली पुलिस उसके घर पहुंच गई, जिसके बाद आसपास के लोग भी पहुंच गए.
पुलिस ने माइक लेकर एनाउंसमेंट किया कि आरोपी रियाज ने समाज विरोधी घृणित कार्य किया है, इसके खिलाफ धारा 376, 323, 504, 506, SC/ST समेत विभिन्न मुकदमा दर्ज है और यह फरार चल रहा है. पुलिस ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अगले 24 घंटे के भीतर कोर्ट या थाने थाने में सरेंडर नहीं करता तो घर की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने साथ ही साथ ऐसे लोगों को भी चेतावनी दी है कि जो आरोपी को यदि किसी भी तरह का संरक्षण देते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी. इसके द्वारा अर्जित संपत्ति की कुर्की भी की जाएगी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में खौफ देखने को मिल रहा है.
लालगंज के सीओ राम सूरत सोनकर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर 24 मार्च को नोटिस चस्पा की गई थी, घटना के बाद 48 घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था और आज एक आरोपी के घर उदयपुर पुलिस गयी थी कार्यवाही चल रही है.
बता दें कि यूपी पुलिस पर भी बुलडोजर का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए बुलडोज़र का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रही है और इसका असर भी देखने को मिल रहा है. कुछ दिन पूर्व नगर कोतवाली के स्टेशन रोड पर जब पुलिस अपना बुलडोज़र लेकर पहुंची थी तो आरोपी ने रात में ही सरेंडर कर दिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










