
23 महीने के बाद अब जेल से छूटे आजम खान... मगर ये रिहाई कितने दिनों की मेहमान?
AajTak
उत्तर प्रदेश में मुस्लिम सियासत के चेहरा माने जाने वाले आजम खान 23 महीने के बाद जेल से बाहर आ गए हैं, लेकिन उनकी यह रिहाई कितने दिनों तक रहेगी. आजम खान पर अभी भी 81 पेडिंग केस हैं, जिसके चलते उनके बहुत ज्यादा दिनों तक अच्छे दिन नहीं रहने वाले?
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खान की 23 महीने बाद रिहाई हो गई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद मंगलवार को वे जेल से बाहर निकले. आजम के बड़े बेटे अदीब अपने समर्थकों के साथ सीतापुर जेल पहुंचे. सवाल यह है कि कितने दिनों तक वह जेल से बाहर रहेंगे?
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद आजम खान की उलटी गिनती शुरू हो गई और कानूनी शिकंजा उन पर कसता गया. फरवरी 2020 में पहली बार आजम खान की गिरफ्तारी हुई थी और वहां से उन्हें सुरक्षा कारणों के चलते सीतापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था. आजम 27 महीने जेल में रहने के बाद मई 2022 में जमानत पर बाहर आए थे.
आजम खान 2022 में जेल से बाहर आने के बाद करीब सवा साल ही सलाखों से बाहर रह सके. आजम खान को अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में 18 अक्टूबर 2023 को दोबारा से जेल जाना पड़ा. अब 23 महीने बाद फिर से जमानत पर जेल से बाहर निकल आए, लेकिन आजम खान कितने दिनों तक बाहर रह सकेंगे?
आजम 23 महीने बाद जेल से बाहर आए
यूपी की सियासत में आजम खान की एक समय तूती बोला करती थी, लेकिन 2017 में सियासी बदलाव का सबसे ज्यादा सियासी असर आजम खान और उनके परिवार पर पड़ा है. योगी सरकार में आजम के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा कि एक के बाद एक करीब 104 मुकदमे दर्ज हुए.
26 फरवरी 2020 को आजम खान पहली बार रामपुर में गिरफ्तार हुए, जिसके बाद उन्हें 27 महीने बाद जमानत पर रिहाई मिली. सवा साल जेल से बाहर रहने के बाद दोबारा अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सात साल की सजा होने के बाद 18 अक्टूबर 2023 को जेल जाना पड़ा. इस मामले में पहले जमानत पर तंजीम फातिमा और फिर अब्दुल्ला आजम को जेल से रिहाई मिली और अब 23 महीने के बाद आजम खान बाहर निकले हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










