
22 वर्षीय युवक ने नाबालिग लड़के के साथ किया कुकर्म, गुटखा खिलाने के बहाने ले गया था आरोपी
AajTak
22 मार्च को 17 वर्षीय लड़के को गुटखा खिलाने के बहाने ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. इसके बाद लड़के की तबीयत खराब हो गई.
बांसडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग लड़के के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान सूरज वर्मा के रूप में हुई है और उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
गुटखा खिलाने के बहाने ले गया आरोपी बांसडीह थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि लड़के के पिता की शिकायत के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोस्को) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
शिकायत के अनुसार, सूरज 22 मार्च को 17 वर्षीय लड़के को गुटखा खिलाने के बहाने ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. इसके बाद लड़के की तबीयत खराब हो गई. पुलिस ने बताया कि जब उसकी तबीयत में सुधार हुआ तो उसने अपने पिता को घटना की जानकारी दी.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










