
22 जनवरी को यूपी में सभी स्कूल-कॉलेज बंद, शराब की दुकानें भी नहीं खुलेंगी, योगी सरकार का आदेश
AajTak
22 जनवरी उत्तर प्रदेश में श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 'राष्ट्रीय उत्सव' के तौर पर मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 22 जनवरी को शिक्षण संस्थाओं में अवकाश रहेगा.
22 जनवरी उत्तर प्रदेश में श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 'राष्ट्रीय उत्सव' के तौर पर मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 22 जनवरी को शिक्षण संस्थाओं में अवकाश रहेगा. प्राण-प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश में मदिरा की बिक्री भी नहीं होगी. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ये आदेश जारी किए हैं.
मुख्यमंत्री ने आदेश में कहा कि अयोध्या में अगंतुकों को अविस्मरणीय अतिथि सत्कार मिलेगा. साथ ही 22 जनवरी को सभी सरकारी भवनों की साज-सज्जा कराई जाए, आतिशबाजी के भी प्रबंध हों. अयोध्या में स्वच्छ्ता का 'कुंभ मॉडल लागू करें.
मुख्यमंत्री 14 जनवरी को अयोध्या में स्वच्छ्ता अभियान की शुरुआत करेंगे. आज अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां परखीं और कहा सफाई व सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने निर्देश दिया कि वीवीआईपी के विश्राम स्थल पहले से ही तय होना चाहिए. अयोध्याधाम आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को नव्य, दिव्य, भव्य अयोध्या की महिमा से परिचय कराने वाले टूरिस्ट गाइड तैनात करने को भी कहा है.
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में देश दुनिया के तमाम मेहमान अयोध्या आएंगे. जिसको देखते हुए अयोध्या जिला प्रशासन जिले के सभी होटलों में मेहमानों को ठहरने के इंतजाम में जुटा है. दूसरी तरफ अयोध्या से सटे लखनऊ के होटल संचालक भी मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयारी में लगे हैं.
लखनऊ जिला प्रशासन ने 20 जनवरी से 23 जनवरी के बीच लखनऊ के सभी होटलों से खाली कमरों की लिस्ट मंगी है. जिससे लखनऊ में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मेहमानों को ठहरने का इंतजाम किया जा सके. जिला प्रशासन का कहना है कि लखनऊ में ठहरने वाले मेहमानों की व्यवस्था करने के बाद खाली बचे कमरों की लिस्ट होटल मैनेजमेंट को देंगे. जिनको होटल संचालक बुक कर सकते हैं.
प्राण प्रतिष्ठा के लिए लखनऊ के होटल की बुकिंग फुल लखनऊ के सबसे बड़े होटलों में शुमार 116 कमरे वाले सेंट्रम होटल में भी 20 से 23 जनवरी की बुकिंग है. सेंट्रिम होटल में जिला प्रशासन की तरफ से रोके गए सभी कमरों की साफ सफाई करवा दी गई. मेहमानों में उद्योगपति मशहूर हस्तियों के साथ-साथ साधु संत भी होंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










